लाइव न्यूज़ :

अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर कोविड-19 का टीका मिलना चाहिये: चौहान

By भाषा | Updated: November 24, 2020 17:27 IST

Open in App

भोपाल, 24 नवंबर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बताया कि प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के टीके के लिये ‘कोल्ड-चेन’ जैसी तैयारी की है और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के वास्ते प्राथमिकता के आधार पर टीके का प्रबंध किये जाने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने ये मांग आठ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की ऑनलाइन बैठक के दौरान की। इन आठ राज्यों में कोविड-19 मामलों की संख्या अधिक बताई जा रही है।

चौहान ने बताया कि प्रदेश के शहरी और ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण के लिये एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर), स्थानीय निकाय और गैर सरकारी संगठनों की सेवाएं ली जायेंगी।

जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बैठक में कहा, ‘‘हमने टीका लगाने वालों तथा वैक्सीन की कोल्ड चेन संग्रह के प्रशिक्षण की तैयारी की है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को कोविड-19 के टीके के लिये प्राथमिकता दी जाये।’’

उन्होंने कहा कि कोविड-19 टीके का उन शहरों और इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर प्रबंध किया जाना चाहिये जहां कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

मध्य प्रदेश में सोमवार तक कोरोना संक्रमण के कुल मामले 1,94,745 हो गये हैं जबकि प्रदेश में इस महामारी से अब तक 3,172 लोगों की मौत हो चुकी है।

चौहान ने प्रधानमंत्री को यह भी बताया कि मुख्य सचिव के अधीन एक राज्य स्तरीय समिति बनाई गयी है। टीकाकरण के उद्देश्य के लिये जिला और ब्लॉक स्तर पर टास्क फोर्स टीमों का गठन किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि चौहान ने यह भी मांग की कि टीका उन लोगों के लिये भी उपलब्ध कराया जाये जो इसके लिये भुगतान कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को आश्वासन दिया कि टीकाकरण कार्यक्रम सुचारु रुप से और प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए