लाइव न्यूज़ :

सीमांत गांधी की आत्मकथा अंग्रेजी मे प्रकाशित

By भाषा | Updated: March 6, 2021 20:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मार्च पहले 1983 में पश्तो भाषा में प्रकाशित स्वतंत्रता सेनानी अब्दुल गफ्फार खान की आत्मकथा अब अंग्रेजी में आयी है। प्रकाशन घर रोली बुक्स ने यह घोषणा की है।

‘‘द फ्रंटियर गांधी: माई लाईफ एंड स्ट्रगल’’ नामक इस पुस्तक का पाकिस्तानी नौकरशाह और लेखक इम्तियाज अहमद शाहिबजादा ने अनुवाद किया। यह पहली बार है कि खान की आत्मकथा अंग्रेजी में उपलब्ध है।

इससे पहले उनके जीवन का इतिवृत 1969 में इसी शीर्षक से अंग्रेजी में प्रकाशित हुआ था। वह उनसे किये गये साक्षात्कारों पर आधारित था ।

शाहिबजादा ने पुस्तक में लिखा है, ‘‘ बादशाह खान ने महसूस किया कि उनके जीवन और संघर्ष का 1969 का इतिवृत पूरा नहीं है और उन्होंने उसके बाद कई सहयोगियों की मदद से अपनी आत्मकथा लिखना आरंभ किया । इस तरह, पहली बार बादशाह खान की आत्मकथा 1983 में पश्तो भाषा में काबुल में प्रकाशित हुई। यह पुस्तक उनके द्वारा लिखी गयी आत्मकथा का अनुवाद है। ’’

अब्दुल गफ्फार खान को लोग स्नेहपूर्वक बादशाह खान नाम से बुलाते थे। वह सीमांत गांधी नाम से भी लोकप्रिय थे। उनका जन्म ब्रिटिश भारत के उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत के उठमंजाई में हुआ था। उनका जीवन पख्तूनों के सामाजिक सुधार के लिए समर्पित था। दुनियाभर में पख्तून उन्हें बड़े सम्मान की नजर से देखते हैं।

भारत में वह महात्मा गांधी के साथ सानिध्य एवं 1930-47 के दौरान खुदाई खिदमतगार के नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। वह दुनियाभर में सबसे सफल अहिंसक गांधी आंदोलनों में एक था।

इस पुस्तक की प्रस्तावना महात्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी ने लिखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू