लाइव न्यूज़ :

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल राहुल गांधी कहां से और कैसे देंगे वोट? उठ रहे सवालों पर कांग्रेस ने दिया जवाब

By आजाद खान | Updated: October 17, 2022 09:22 IST

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल राहुल गांधी कैसे करेंगे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान, इस पर कांग्रेस ने जवाब दिया है। पार्टी ने यह भी बताया कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी कहां वोट देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कैसे और कहां पर मतदान करेंगे। इसका जवाब कांग्रेस पार्टी ने दिया है। पार्टी ने बताया कि राहुल गांधी जहां है, वे वही से मतदान करेंगे।

Congress President Election 2022: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान होने वाला है। यह मतदान सुबह 10 बजे से शुरू होगा। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस मतदान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल होंगे?

दरअसल, राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा पर है, ऐसे में वे इस मतदान में शामिल होंगे कि नहीं या होंगे तो किस तरीके से वे मतदान करेंगे। इस सवाल का जवाब केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण कांग्रेस के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने दिया है। 

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में क्या करेंगे राहुल गांधी

इस पर बोलते हुए कांग्रेस के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, 'लोगों में सवाल उठ रहे हैं कि राहुल गांधी कल कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अपना वोट कहां डालेंगे।' ऐसे में इस सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस ने कहा पार्टी नेता राहुल गांधी अभी कर्नाटक के बल्लारी में है। उनकी में भारत जोड़ो यात्रा का पड़ाव बल्लारी में है। ऐसे में वे वहां ही अपना वोट देंगे। 

पार्टी ने यह भी कहा कि निवर्तमान अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अपना वोट पार्टी के नई दिल्ली की मुख्यालय में करेंगी। कांग्रेस ने कहा कि वह करीब 40 पीसीसी के प्रतिनिधि के साथ बल्लारी के संगनाकल्लू में में मतदान करेंगे।

मधुसूदन मिस्त्री ने क्या कहा

इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण कांग्रेस के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा सोनिया गांधी के साथ भारत के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी पार्टी के नई दिल्ली की मुख्यालय में मतदान करेंगे। 

आपको बता दें कि मतदान आज सुबह 10 बजे से शुरू होगा जो शाम चार बजे तक चलेगा। बताया जाता है कि यह मतदान गुप्त तरीके से होगा और वोट के बाद बाद सभी बैलेट बाक्स को नई दिल्ली के एआईसीसी के मुख्यालय में लाया जाएगा। ऐसे में कांग्रेस के अध्यक्ष पद का परिणाम 19 अक्टूबर को घोषितच किए जाएंगे। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसकर्नाटकसोनिया गाँधीNew Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए