लाइव न्यूज़ :

जानिए कब से बंद हो जाएंगे चीन के Tiktok, Helo और UC News जैसे मोबाइल App

By स्वाति सिंह | Updated: June 30, 2020 00:02 IST

यूसी ब्राउज़र, क्लब फैक्ट्री समेत 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध को लेकर आईटी मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि उसे विभिन्न स्रोतों से कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कुछ मोबाइल ऐप के दुरुपयोग के बारे में कई रिपोर्ट शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे मोदी सरकार ने लोकप्रिय चीनी ऐप टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने इन ऐप्स को सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक बताया है।

नई दिल्ली: भारत-चीन सीमा पर चल रही तनातनी के बीच मोदी सरकार ने लोकप्रिय चीनी ऐप टिकटॉक समेत 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है।  इसमें टिकटॉक के अलावा जिन अन्य लोकप्रिय ऐप को बैन का सामना करना पड़ा है उनमें शेयरइट, हैलो, यूसी ब्राउजर, लाइकी और वीचैट समेत कुल 59 ऐप भी शामिल हैं। 

हालांकि, मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस रिलीज में इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि इन ऐप्स पर रोक कब से लगाई जाएगी। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे तत्काल प्रभाव से लागू होगा। ऐसा माना जा रहा है कि इसे लागू होने में कुछ घंटों का समय लग सकता है। बता दें कि खबर लिखे के समय ठीक UC ब्राउजर और टिक-टिक चालू था। 

इन ऐप्स पर मोदी सरकार ने लगाई पाबंदी 

1. TikTok2. Shareit3. Kwai4. UC Browser5. Baidu map6. Shein7. Clash of Kings8. DU battery saver9. Helo10. Likee11. YouCam makeup12. Mi Community13. CM Browers14. Virus Cleaner15. APUS Browser16. ROMWE17. Club Factory18. Newsdog19. Beutry Plus20. WeChat21. UC News22. QQ Mail23. Weibo24. Xender25. QQ Music26. QQ Newsfeed27. Bigo Live28. SelfieCity29. Mail Master30. Parallel Space 31. Mi Video Call – Xiaomi32. WeSync33. ES File Explorer34. Viva Video – QU Video Inc35. Meitu36. Vigo Video37. New Video Status38. DU Recorder39. Vault- Hide40. Cache Cleaner DU App studio41. DU Cleaner42. DU Browser43. Hago Play With New Friends44. Cam Scanner45. Clean Master – Cheetah Mobile46. Wonder Camera47. Photo Wonder48. QQ Player49. We Meet50. Sweet Selfie51. Baidu Translate52. Vmate53. QQ International54. QQ Security Center55. QQ Launcher56. U Video57. V fly Status Video58. Mobile Legends59. DU Privacy

इसलिए TikTok, ShareIt सहित 59 चीनी ऐप पर लगा प्रतिबंध

आईटी मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि उसे विभिन्न स्रोतों से कई शिकायतें मिली हैं, जिनमें एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कुछ मोबाइल ऐप के दुरुपयोग के बारे में कई रिपोर्ट शामिल हैं। इन रिपोर्ट में कहा गया है कि ये एप ‘‘उपयोगकर्ताओं के डेटा को चुराकर, उन्हें भारत के बाहर स्थित सर्वर को अनधिकृत तरीके से भेजते हैं।’’ बयान में कहा गया, ‘‘भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति शत्रुता रखने वाले तत्वों द्वारा इन आंकड़ों का संकलन, इसकी जांच-पड़ताल और प्रोफाइलिंग, आखिरकार भारत की संप्रभुता और अखंडता पर आधात है, यह बहुत अधिक चिंता का विषय है, जिसके लिए आपातकालीन उपायों की जरूरत है।’’

गृह मंत्रालय के तहत आने वाले भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने इन दुर्भावनापूर्ण एप्स पर व्यापक प्रतिबंध लगाने की सिफारिश भी की थी। बयान में कहा गया है, ‘‘इनके आधार पर और हाल ही में विश्वसनीय सूचनाएं मिलने पर कि ऐसे ऐप भारत की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरा हैं, भारत सरकार ने मोबाइल और गैर-मोबाइल इंटरनेट सक्षम उपकरणों में उपयोग किए जाने वाले कुछ एप के इस्तेमाल को बंद करने का निर्णय लिया है।’’ 

टॅग्स :टिक टोकचीनलद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

विश्वHong Kong Fire: भीषण आग की चपेट में दर्जनों जिंदगियां, हांगकांड में इमारतों में लगी आग में मरने वालों की संख्या 94 हुई, कई लोग अब भी लापता

विश्वHong Kong fire: मरने वालों की संख्या बढ़कर 65, 279 लोग अब भी लापता, अस्पताल में जूझ रहे 68

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

कारोबारPM Modi in Bhutan: पीएम मोदी की भूटान यात्रा का चीन पहलू 

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई