लाइव न्यूज़ :

डीटीसी और क्लस्टर बसों में आज से फ्री सफर कर सकेंगी महिलायें, 13,000 मार्शल करेंगे सुरक्षा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2019 07:59 IST

दिल्ली की डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिला यात्रियों को फ्री सफर के लिये एक पिंक पास लेना होगा। ये पास बस कंडक्टर के पास आसानी से मिल जाएगा। इसके लिये किसी भी तरह से कोई पैसे नहीं देने होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के जरिये बताया कि कुल 13,000 मार्शल बसों में होंगे।दिल्ली अकेला राज्य है जहां लोगों की सुरक्षा और मदद के लिये हर बस में मार्शल नियुक्त किये जा रहे हैं।

देश की राजधानी दिल्ली की सभी डीटीसी और क्लस्टर बसों में आज मंगलवार से महिलायें मुफ्त में सफर करेंगी। महिलाओं को सिंगल जर्नी फ्री ट्रेवल पास जारी किया जाएगा। सभी बस यात्रियों खासकर महिला यात्रियों का सफर सुरक्षित हो सके इसके लिये बसों में 13,000 मार्शल भी आज से तैनात होंगे। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बताया कि मंगलवार से सभी बसों में 3400 के बजाय 13,000 मार्शल तैनात किये जाएंगे। ये मार्शल मॉर्निंग और ईवनिंग दोनों शिफ्ट में चलने वाली बसों तैनात होंगे। अभी तक डीटीसी की बसों में मार्शल सिर्फ ईवनिंग शिफ्ट में ही होते थे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के जरिये बताया कि कुल 13,000 मार्शल बसों में होंगे और वो बीमार की मदद भी करेंगे एवं अन्य किसी भी आपात स्थिति से निपटेंगे। दिल्ली अकेला राज्य है जहां लोगों की सुरक्षा और मदद के लिये हर बस में मार्शल नियुक्त किये जा रहे हैं।

आपको बता दें दिल्ली में डीटीसी और क्लस्टर स्कीम की 5500 से ज्यादा बसें चलती हैं। जिनमें दिन भर के कुल यात्रियों में 30 प्रतिशत महिला यात्री सफर करती हैं।

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण