लाइव न्यूज़ :

बैंक के चार्ज से लेकर LPG गैस सिलेंडर बुकिंग के नियम तक, 1 नवंबर से बदल रहे हैं ये नियम, आपके लिए जानना जरूरी

By स्वाति सिंह | Updated: October 29, 2020 13:59 IST

बैंकों में अब अपना पैसा जमा करने और निकालने के लिए भी चार्ज देना पड़ेगा। सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने इसकी शुरुआत की है। अगले महीने से तय सीमा से ज्यादा बैंकिंग करने पर अलग से शुल्क लगेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे 1 नवंबर से कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। बैंकों में पैसा जमा करने से लेकर पैसा निकालने तक चार्ज लगेगा।

नई दिल्ली: 1 नवंबर से कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। इसमें बैंक ग्राहकों से लेकर आम आदमी के जीवन पर भी इसका असर पड़ेगा। यह असर सीधे तौर पर आपकी जेब से जुड़ा है। इसमें बैंकों में पैसा जमा करने से लेकर पैसा निकालने तक चार्ज लगेगा। वहीं, गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में भी बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 

बैंकों में अब पैसा जमा करने देना होगा चार्ज

बैंकों में अब अपना पैसा जमा करने और निकालने के लिए भी चार्ज देना पड़ेगा। सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने इसकी शुरुआत की है। अगले महीने से तय सीमा से ज्यादा बैंकिंग करने पर अलग से शुल्क लगेगा। 1 नवंबर से ग्राहकों को लोन खाते के लिए महीने में तीन बार के बाद जितनी बार भी पैसा निकालेंगे तो उन्हें 150 रुपए देने होंगे। वहीं, बचत खाते में ऐसे खाताधारकों के लिए तीन बार तक जमा करना फ्री होगा। लेकिन अगर ग्राहकों ने चौथी बार पैसे जमा किए, तो उन्हें 40 रुपए देने होंगे। 

गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए देना होगा OTP

1 नवंबर से LPG गैस सिलेडर की डिलीवरी का पूरा प्रोसेस बदलने वाला है। गैस बुकिंग के बाद ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। जब सिलेंडर डिलीवरी के लिए आएगा तब ये OTP आपको डिलीवरी बॉय के साथ शेयर करना होगा। एक बार इस कोड का सिस्टम से मिलान करने के बाद ही ग्राहक को सिलेंडर की डिलीवरी मिलेगी। 

बदलेगा ट्रेनों का टाइम टेबल

इंडियन रेलवे पूरे देश की ट्रेनों के टाइम टेबल को बदलने जा रहा है। पहले ट्रेनों का टाइम टेबल 1 अक्टूबर से बदलने वाला था, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे आगे बढ़ाते हुए 31 अक्टूबर की तारीख को फाइनल किया गया है। इस तारीख के बाद यानी 1 नवंबर से नई समय सारिणी लागू की जाएगी। इसके बाद 13 हजार पैसेजर्स ट्रेनें और 7 हजार मालगाड़ियों के समय बदल जाएंगे। 1 नवंबर से देश में चलने वाली करीब 30 राजधानी ट्रेनों के समय भी बदल जाएंगे।

बदलेंगी एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें

बता दें देश की सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय करती हैं। कीमतों में इजाफा भी हो सकता है और राहत भी मिल सकती है। ऐसे में 1 नवंबर को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है। अक्टूबर में ऑयल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए