लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पर दोस्ती, करतारपुर के बाद फैसलाबाद पहुंच गई सिख महिला, वापस लौटी भारत

By भाषा | Updated: December 3, 2019 19:10 IST

‘‘सुरक्षा अधिकारियों ने भारतीय महिला को वापस भेज दिया और इस बारे में अपने समकक्ष को सूचित भी किया।’’ पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ उसके दो मित्रों को भी गिरफ्तार कर लिया गया जिसमें एक महिला है। 

Open in App
ठळक मुद्देमंजीत कौर नवम्बर के अंतिम हफ्ते में करतारपुर कॉरिडोर से गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंची थी।कौर फेसबुक के माध्यम से उस व्यक्ति के संपर्क में थी।

भारत की एक सिख महिला पाकिस्तान के करतारपुर दौरे के समय बिना वीजा के एक पाकिस्तानी व्यक्ति से मिलने फैसलाबाद पहुंच गई, जिससे उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी।

अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि करीब 20 वर्ष की मंजीत कौर नवम्बर के अंतिम हफ्ते में करतारपुर कॉरिडोर से गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंची थी। कौर फेसबुक के माध्यम से उस व्यक्ति के संपर्क में थी और गुरुद्वारा में उसने उससे मुलाकात की और एक पाकिस्तानी महिला का परमिट दिखाकर उस व्यक्ति के साथ फैसलाबाद जाने का प्रयास किया।

भारतीय श्रद्धालु हाल में खुले करतारपुर कॉरिडोर के माध्यम से बिना वीजा के गुरुद्वारा दरबार साहिब जा सकते हैं लेकिन वे पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में नहीं जा सकते हैं। इवैक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (विस्थापित न्यास संपत्ति बोर्ड) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘यह पहली घटना है जिसमें किसी भारतीय सिख महिला ने नौ नवम्बर को करतारपुर कॉडोर खुलने के बाद से इस सीमित क्षेत्र से बाहर निकलने का प्रयास किया है।’’

उन्होंने कहा कि महिला पाकिस्तानी व्यक्ति के साथ जाना चाहती थी लेकिन सुरक्षा अधिकारियों ने उसे सीमित क्षेत्र से बाहर नहीं जाने दिया। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि महिला अमृतसर की है वहीं भारतीय मीडिया ने दावा किया कि वह हरियाणा के रोहतक की है।

उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा अधिकारियों ने भारतीय महिला को वापस भेज दिया और इस बारे में अपने समकक्ष को सूचित भी किया।’’ पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ उसके दो मित्रों को भी गिरफ्तार कर लिया गया जिसमें एक महिला है। 

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरपाकिस्तानहरियाणापंजाबमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर