लाइव न्यूज़ :

'सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी किया जाना शरिया कानून जैसा है': केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

By एस पी सिन्हा | Updated: July 30, 2022 16:50 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी शरिया कानून जैसा है। सिंह ने कहा कि शुक्रवार को स्कूलों में छुट्टी का नियम ही नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देसिंह ने कहा - शुक्रवार को स्कूलों में छुट्टी का नियम ही नहीं है, ये नियम शनिवार-रविवार का हैबिहार के कई जिलों के सरकारी स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को दी जाती है साप्ताहिक छुट्टीइस मुद्दे पर भाजपा और जदयू के बीच भी एकमत नहीं

पटना: बिहार में अल्पसंख्यक बहुल इलाकों के सरकारी स्कूलों में मदरसा माड्यूल पर रविवार के बदले शुक्रवार को छुट्टी दिए जाने को लेकर गरमायी सियासत के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी शरिया कानून जैसा है। उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार में इसे मुद्दा बनाया जा रहा है। रविवार की छुट्टी सालों से चली आ रही है। आजादी के समय ही रविवार को छुट्टी घोषित किया गया है। अब शुक्रवार को छुट्टी करने पर बवाल किया जा रहा है, जो संभव नहीं है। 

सिंह ने कहा कि शुक्रवार को स्कूलों में छुट्टी का नियम ही नहीं है। ये नियम तो शनिवार-रविवार का है। गिरिराज सिंह ने कहा कि 'मैं इसे इस रूप में देखता हूं कि देश में पहले ये बात उत्तर प्रदेश में आई। इसके बाद अब बिहार में ये दिख रहा है। कानून का राज होना चाहिए। कानून में बरसों से आजादी के समय से ही हम रविवार को स्कूलों-ऑफिसों में छुट्टी मनाते हैं। 

ये शुक्रवार को मनाना उचित नहीं है। ये तो एक संप्रदाय के लिए शरिया के कानून के तहत है। उल्लेखनीय है कि बिहार के कई ऐसे जिले हैं जहां के सैकड़ों सरकारी स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को साप्ताहिक छुट्टी घोषित कर दिया गया है। जबकि इसके लिए कोई सरकारी आदेश भी जारी नहीं किया गया है। खासकर अल्पसंख्यक बहुल इलाकों की बात की जाए तो ऐसे मामले सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं। इसमें किशनगंज में 37, कटिहार में 138, अररिया, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, छपरा, गोपालगंज, गया, पटना समेत कई जिले शामिल हैं।

सरकारी स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी दिए जाने पर जमकर राजनीति हो रही है। हैरानी की बात तो ये है कि इस मुद्दे पर भाजपा और जदयू के बीच भी एकमत नहीं दिख रहा है। भाजपा की ओर से जदयू पर वोट की राजनीति का आरोप लगाया गया है। भाजपा का कहना है कि बिहार में अवकाश बिहार सरकार के नियम के अनुसार होना चाहिए न कि धर्म के आधार पर। 

वहीं जदयू ने इस मुद्दे को राजनीतिक बनाते हुए संस्‍कृत विद्यालय में अवकाश की तुलना कर दी है। जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ने ट्विट कर कहा कि संस्कृत विश्‍वविद्यालय में भी प्रतिपदा को छुट्टी होती है। जिसके जवाब में संजय सरावगी ने कहा कि ये मुस्लिम समुदाय को लोगों को संतुष्‍ट करने के लिए शुक्रवार को छुट्टी दी जा रही है। 

उन्‍होंने कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय एक स्‍वायत्‍तशासी संस्‍था है। उसमें अपना सिनेट है और सिंडीकेट है। वहीं, उर्दू स्कूल राज्‍य सरकार चलाती है। यहां राज्‍य में लागू किए जाने वाले ही नियम लागू होंगे। विशेष समुदाय को लोगों संतुष्टि के लिए एक राज्‍य की ओर से संचालित संस्था में छुट्टी देना ठीक नहीं।

टॅग्स :गिरिराज सिंहबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे