लाइव न्यूज़ :

Corona: दिल्ली सरकार ने फ्री में खाना बांटना किया शुरू, केजरीवाल ने किया था वादा- लॉकडाउन में कोई भूखा नहीं सोएगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2020 13:22 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार को अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि घर से बाहर मत निकलिए।केजरीवाल ने कहा कि हम पूरी तरह से कोशिश कर रहे हैं कि शहर में कोई भूखा न सोए।

कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में अगले 21 दिनों तक लॉकडाउन का ऐलान किया। इसके बाद लोगों की रोजी रोटी के लिए समस्या आने लगी है, जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, घर से बाहर मत निकलिए। हम पूरी तरह से कोशिश कर रहे हैं कि कोरोना वायरस से आपको बचाएं और कोई भूखा न सोए।

दिल्ली सरकार ने अपने इस वादे को पूरा करना भी शुरू कर दिया है और बुधवार को बाबा खड़क सिंह मार्ग पर 'रेन बसेरा' में मुफ्त भोजन बांटा गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मीडिया ब्रीफिंग में आश्वासन दिया था कि 21 दिन के लॉकडाउंड के दौरान कोई भी शहर में भूखा नहीं सोएगा।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए मंगलवार को अभूतपूर्व कदम उठाते हुए पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने बताया कि इस अवधि तक सड़क, रेल और हवाई सेवाएं स्थगित रहेंगी।

हालांकि गृह मंत्रालय की ओर से जारी छह पन्ने के दिशानिर्देश के मुताबिक रियायती मूल्य पर सामान देने वाले, खाने पीने के सामान, किराने की दुकान, सब्जी, फल, मांस, मछली और जानवरों के खाने के दुकानें खुली रहेंगी।

कोरोना वायरस से मंगलवार को दिल्ली और महाराष्ट्र में एक-एक और मौतों के साथ देश में अब तक इस संक्रमण से 11 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि करीब 500 लोग इससे संक्रमित हैं। दुनियाभर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 19 हजार के करीब पहुंच गई है।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसअरविंद केजरीवालअनिल बैजलदिल्ली सरकारकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील