लाइव न्यूज़ :

नर्मदा नदी मे नहाने गये 4 युवकों की डूबने से मौत, मृतकों में तीन गुजरात के रहने वाले

By मुकेश मिश्रा | Updated: March 22, 2023 18:05 IST

घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। पुलिस को मोहम्मद किफयतुल्ला निवासी गुजरात का शव सबसे पहले नदी से मिला। सभी डूबने वाले युवकों की उम्र 30 से 40 वर्ष हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसभी डूबने वाले युवकों की उम्र 30 से 40 वर्ष हैडूबने वाला जुबैर धार जिले का मिर्जापुर का रहने वाला हैअन्य तीन युवक गुजरात के हैं

इंदौरः मप्र के बड़वानी जिले के अंजाड थाना क्षेत्र के लोहार घाट पर नर्मदा नदी में नहा रहे युवकों के एक दल में से चार युवकों की डूबने से मौत हो गयी। सभी के शव नदी से निकाल लिए गए है। मृतकों में तीन युवक गुजरात के रहने वाले है और एक स्थानीय है। ये घटना बुधवार सुबह की है।

मिली जानकारी के अनुसार धार जिले के मिर्जापुर गांव में तब्लीगी जमात का एक कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जमात का एक दल गुजरात से यहाँ आया हुआ था। दल में शामिल 10 युवको की एक टोली नर्मदा नदी में नहाने के लिए मर्जापुर से मलन गाँव घाटर पहुंची। बताया जा रहा है कि घाट पर बहुत ज्यादा कीचड़ था। वहां किसी ने उन्हें बताया की नदी की दूसरी तरफ लोहारा घाट पर पानी साफ है। इसके बाद सभी लोग एक नाव पर सवार हो कर लोहारा घाट पहुंचे। लोहारा घाट बड़वानी जिले के अंजड थाना क्षेत्र में आता है।

जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां नर्मदा नदी का तेज बहाव रहता है और गहराई भी ज्यादा है। गांव वासियो के मुताबिक पानी का बहाव भी अधिक है। चारो युवक  गहराई वाले इलाके तैरते हुए पहुंचा गए थे। नदी की गहराई और पानी के तेज बहाव का अनुमान न होने के कारण युवक काल के गाल में समा गए। शवों को नदी से निकालने के बाद उनकी पहचान की गई। मृतको की पहचान मोहम्मद पिता किफायतुल्लाह अमरपुरा पाटन गुजरात, जुनेद पिता हुजेफा,असरार पिता इशहाक दोनो निवासी टोकरिया  पालनपुर गुजरात, जुबेर पिता जहीर मिर्जापुर धार निवासी के रुप में हुई है।

घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। पुलिस को मोहम्मद किफयतुल्ला निवासी गुजरात का शव सबसे पहले नदी से मिला। सभी डूबने वाले युवकों की उम्र 30 से 40 वर्ष है।  मौके पर पहुंचे डिसपी कुंदन मंडलोई व एसडीएम वीर सिंह चौहान शवों को लेकर अंजड़ पोस्टमार्टम कराने के लिए निकले। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरएनडीआरएफ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप