लाइव न्यूज़ :

गर्म दूध से जलकर चार वर्षीय बच्चे की मौत

By भाषा | Updated: September 27, 2021 14:05 IST

Open in App

नोएडा, 27 सितंबर नोएडा के थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के गांव नगली बाजितपुर में गरम दूध गिरने से झुलसे चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बच्चे पर 13 सितंबर को गर्म दूध गिर गया था और उसका नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

थाना एक्सप्रेस-वे के थानाध्यक्ष यतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 135 स्थित नगली बाजितपुर गांव में रहने वाले विजय का चार वर्षीय बेटा आयुष 13 सितंबर को अपने घर पर खेल रहा था, तभी उसके ऊपर गरम दूध गिर गया था। अत्यंत नाजुक हालत में उसे नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सिंह ने बताया कि उपचार के दौरान आज सुबह आयुष की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर