लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेशः बंद पड़ी कोयला खदान ढही, चार महिलाओं की मौत और एक घायल

By IANS | Updated: January 7, 2018 18:50 IST

बैतूल के पुलिस अधीक्षक डीआर सेनवार ने बताया कि पाथाखेड़ा क्षेत्र में डब्ल्यूसीएल की बंद पड़ी खदान में से कोयला निकालने रविवार को पांच महिलाएं गई थीं। 

Open in App

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बंद पड़ी कोयला खदान से कोयला निकालने गईं गरीब परिवार की पांच महिलाएं खदान के धंस जाने से मलबे में दब गईं। इस हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई और एक घायल है, जिसे अस्पताल भेजा गया है। बैतूल के पुलिस अधीक्षक डीआर सेनवार ने बताया कि पाथाखेड़ा क्षेत्र में डब्ल्यूसीएल की बंद पड़ी खदान में से कोयला निकालने रविवार को पांच महिलाएं गई थीं। 

उन्होने बताया कि कोयला निकालने के क्रम में वे गहराई तक पहुंच गईं, तभी खदान का ऊपरी हिस्सा ढह गया। पांचों महिलाएं मलबे में दब गईं। उनमें से चार महिलाओं की मौत हो गई और एक घायल है।

सेनवार ने बताया कि राहत और बचाव कार्य के दौरान चार महिलाओं के शव बरामद कर लिए गए हैं। घायल महिला को अस्पताल भेजा गया है। सभी गरीब परिवार से हैं, उनके परिजनों को शासन द्वारा निर्धारित राहत राशि दी जाएगी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पाथाखेड़ा में डब्ल्यूसीएल की कोयला खदान लंबे अरसे से बंद पड़ी है, जिससे स्थानीय गरीब परिवार ईंधन के लिए कोयला निकालते रहते हैं। उसी क्रम में रविवार को यह हादसा हो गया। 

टॅग्स :कोयला की खदानमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए