लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में गोगी गिरोह के चार शार्प शूटर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 3, 2021 22:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गोगी गिरोह के चार शार्पशूटरों को दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। ये लोग प्रतिद्वंद्वी गिरोह के नेता टिल्लू तेजपुरिया की हत्या करने के इरादे से राष्ट्रीय राजधानी आये थे ।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान अनुज उर्फ मोहित(23), सागर राणा (24) सुमित (26) और हर्ष उर्फ मिथुन (22) के रूप में की गयी है । मिथुन उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खिरी जिले का रहने वाला है, जबकि बाकी आरोपी हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी, जितेंद्र गोगी की रोहिणी अदालत में 24 सितंबर को गोली मारकर की गयी हत्या के बाद हुयी है। इससे पहले पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में हमलावरों को ढेर कर दिया था ।

पुलिस ने बताया कि गिरोह संबंधी हिंसा की हालिया घटनाओं के मद्देनजर, दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना के निर्देश पर एक अंतर-राज्यीय अभियान के तहत अपराधियों और गैंगस्टरों का पता लगाने के लिए विशेष प्रकोष्ठ की एक समर्पित टीम का गठन किया गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि निगरानी से एक अक्टूबर को यह पता चला कि आरोपी दिल्ली के खेड़ा गांव और प्रह्लादपुर जा रहे हैं, जिनका मकसद अपने प्रतिद्वंद्वी समूह के कुछ लोगों की हत्या करना था।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर