लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में महाराष्ट्र के तीन टूरिस्टों समेत चार की सड़क हादसे में मौत

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 23, 2025 18:09 IST

मृतकों की पहचान लेशिया आशीष परी, निक्की आशीष परी, हेतल आशीष परी के तौर पर हुई है जो महाराष्ट्र के निवासी हैं और चालक फहीम अहमद बदयारी पुत्र नजीर अहमद बदयारी निवासी सोइतांग श्रीनगर के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देहादसा रविवार को गुंड, कंगन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंप के पास हुआहादसे में महाराष्ट्र के तीन पर्यटकों और एक स्थानीय चालक सहित चार लोगों की मौतअन्य दो पर्यटकों की दशा नाजुक बताई जा रही है

जम्मू: मध्य कश्मीर के गंदरबल जिले में रविवार को गुंड, कंगन में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंप के पास एक बस और कार की टक्कर में महाराष्ट्र के तीन पर्यटकों और एक स्थानीय चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई। अन्य दो पर्यटकों की दशा नाजुक बताई जा रही है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर दुख प्रकट किया है।

कंगन के ब्लाक मेडिकल आफिसर डा अर्शीद बाबा ने बताया कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंप के पास एक कार और यात्री बस के बीच यह टक्कर हुई। कुल 21 लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि घायलों में से दो को बोन एंड जॉइंट अस्पताल भेजा गया, जबकि आठ को एसकेआईएमएस भेजा गया है। पांच से छह लोग निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर है। दो लोगों की हालत गंभीर है और उम्मीद है कि वे भी जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

मृतकों की पहचान लेशिया आशीष परी, निक्की आशीष परी, हेतल आशीष परी के तौर पर हुई है जो महाराष्ट्र के निवासी हैं और चालक फहीम अहमद बदयारी पुत्र नजीर अहमद बदयारी निवासी सोइतांग श्रीनगर के रूप में हुई है।

इस बीच, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि कंगन के गुंड के पास राजमार्ग पर हुए दुखद सड़क हादसे से बहुत दुखी हूं, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। 

शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। अधिकारी हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप