लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में अलग अलग घटनाक्रमों में चार लोगों की मौत

By भाषा | Updated: October 28, 2021 23:08 IST

Open in App

आगरा/सहारनपुर, 28 अगस्त उत्तर प्रदेश के आगरा में जहां एक व्यक्ति ने फांसी लगा कर आत्महत्या ली वहीं दूसरी तरफ करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी । इस बीच प्रदेश के सहारनपुर में दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

आगरा में थाना जगदीशपुरा के अंतर्गत बिचपुरी चौकी क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति ने कथित रूप से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान गजेंद्र (58) के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि परिवार में संपत्ति को लेकर उसका भाइयों से विवाद चल रहा था।

इस बीच, आगरा में विद्युत विभाग की कथित लापरवाही के चलते बुधवार की देर रात विद्युत विभाग के एक संविदा कर्मचारी की मौत हो गयी है।

पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान धारा सिंह (35) के रूप में की गयी है और वह मनकेडा के विद्युत फीडर पर काम करता था।

दूसरी ओर सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने बताया कि एक सड़क हादसे में दो चचेरे भाईयों की मौत हो गयी ।

उन्होंने बताया कि उनकी पहचान नितिन ओर आशीष के रूप में की गयी है। दोनों इण्टर के छात्र थे ।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र