लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के चार नए मामले, संक्रमितों की संख्या 16,513 हुई

By भाषा | Updated: December 14, 2020 12:04 IST

Open in App

ईटानगर, 14 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के चार नए मामले आने से सोमवार को संक्रमितों की संख्या 16,513 हो गयी।

राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ लोबसांग जाम्पा ने बताया कि संक्रमण के चार नए मामले आए। इनमें कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र, पापुमपारे, अंजाव और लेपा राडा से एक-एक मामला आया। रैपिड एंटीजन तरीके से संक्रमण की पुष्टि की गयी। राज्य में 252 मरीजों का उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि रविवार को 21 लोग ठीक हो गए। राज्य में अब तक 16,206 लोग संक्रमण को मात दे चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से अब तक 55 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में ठीक होने की दर 98.14 प्रतिशत है। संक्रमण दर 1.86 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 0.33 प्रतिशत है।

कैपिटल कॉम्पलेक्स क्षेत्र में ईटानगर, नाहरलगुन, निरजुली और बंदरदेवा इलाके आते हैं। सबसे ज्यादा 112 उपचाराधीन मरीज इसी इलाके में हैं। वेस्ट कामेंग में 32, चांगलांग में 24 और ईस्ट सियांग में 18 मरीजों का उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि रविवार को 315 जांच के साथ अब तक 3,68,841 नमूनों की जांच हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण