लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर, 7 हथियार भी बरामद   

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2019 12:50 IST

Open in App

छत्तीसगढ़ में शनिवार (6 जुलाई) को पुलिस और सेना के बीच मुठभेड़ हुआ। इस मुठभेड़ में पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स ( STF) ने चार नक्सलियों को मार गिराया है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेना ने सभी 4 नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया है। इसके साथ ही 7 हथियार भी बरामद किया है।  

मालूम हो कि पिछले हफ्ते छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए थे। वहीं इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है तथा एक अन्य बालिका घायल हो गए थे। 

बता दें कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित धमतरी जिले में सुरक्षा बलों के साथ शनिवार सुबह मुठभेड़ में तीन महिला नक्सलियों समेत चार नक्सली मारे गए।

राज्य में नक्सल मामलों के पुलिस उप महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने शनिवार यहां भाषा को बताया कि जिले के खल्लारी और मेचका गांव के मध्य जंगल में एसटीएफ के दल के साथ सुबह मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। सुंदरराज ने बताया कि खल्लारी क्षेत्र में एसटीएफ का दल गश्त कर रहा था।

दल जब खल्लारी और मेचका गांव के मध्य जंगल में था तब नक्सलियों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल में तलाश अभियान चलाया तो वहां से तीन महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों के शव, सात हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी एकत्र की जा रही है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

(पीटीआई भाषा से इनपुट)

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सल हमलानक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए