लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से चार और लोगों की मौत, संक्रमण के मामले बढकर 2,57,335 हुए

By भाषा | Updated: January 12, 2021 21:02 IST

Open in App

पटना, 12 जनवरी बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान चार और लोगों की मौत हो जाने से मरने वालों की कुल संख्या मंगलवार को 1,443 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में दो तथा पूर्णिया एवं सारण जिले में एक-एक मरीज की मौत हो जाने के साथ प्रदेश में इस रोग से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढकर 1,443 हो गयी ।

बिहार में सोमवार अपराहन चार बजे से मंगलवार चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 344 नए मामले प्रकाश में आने के साथ संक्रमित होने वालों की संख्या अबतक 2,57,335 पर पहुंच गयी है। इस अवधि में 214 मरीज ठीक हुए जिसके साथ कुल 2,51,858 मरीज ठीक हुए हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 95,345 नमूनों की जांच की गयी। अबतक 1,94,56,871 नमूनों की जांच की गयी है।

बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,033 है और ठीक होने वालों की दर 97.87 फीसदी है।

इस बीच कोरोना टीके की पहली खेप पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट से पटना स्थित जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर मंगलवार को पहुंचीं जिसे पटना शहर स्थित नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल में रखवाया गया।

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय दवारा बिहार राज्य को कोविशील्ड के 54,900 डिब्बे आवंटित किए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर