लाइव न्यूज़ :

ईरानी ठग गिरोह के चार सदस्य केरल में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 13, 2020 01:18 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 12 नवंबर केरल के तिरुवनंतपुरम से चार ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। वे एक गिरोह के सदस्य हैं जो मनी एक्सचेंज केंद्रों और देश के अन्य स्थानों पर लोगों को ठगते थे।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी बृहस्पतिवार को यहां एक होटल से की गई।

उन्होंने बताया कि चारों की योजना केरल में मनी एक्सचेंज केंद्रों और डाकघरों में लोगों को ठगने की थी। वे यहां दिल्ली से महाराष्ट्र में पंजीकृत गाड़ी से पहुंचे थे। वे 24 सदस्यीय गिरोह के सदस्य हैं।

पुलिस ने कहा कि यह गिरोह जनवरी नें भारत आया था और मनी एक्सचेंज केंद्रों तथा अन्य दुकानों पर कई लोगों को ठग चुका है।

पुलिस के अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि ये लोग ध्यान भटकाकर दुकान से पैसे लूट लिया करते थे। ऐसा ही एक मामला चेरथला में दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए