लाइव न्यूज़ :

जम्मू दोहरे-हत्याकांड में एक परिवार के चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 22, 2021 23:50 IST

Open in App

जम्मू में तीन दिन पहले हुए दोहरे हत्याकांड को सुलझाने का दावा करते हुए पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक अमनदीप की पत्नी और उसके सास-ससुर को गिरफ्तार किया है जबकि एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। संजय नगर में 19 अगस्त को अमनदीप सिंह, उनके पिता राजिंदर सिंह और मां शकुंतला कौर पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। इस हमले में घायल अमनदीप और उनकी मां की मौत हो गई थी। जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली ने कहा कि जांच में पता चला कि पारिवारिक विवाद के चलते हमला किया गया था और इसे कथित रूप से अमनदीप के ससुर पोपिंदर सिंह ने अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि दोहरे हत्याकांड के खुलासे के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया था और एसआईटी ने तत्काल ही मुख्य आरोपी पोपिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। कोहली ने कहा कि पुलिस को इस घटना में तीन और लोगों की भूमिका का पता चला। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में पोपिंदर सिंह की पत्नी जसवंत कौर और उनकी बेटी गुरमीत कौर को गिरफ्तार किया है जबकि पोपिंदर की एक नाबालिग बेटी को भी पकड़ा गया है। गुरमीत कौर मृतक अमनदीप की पत्नी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह घटना दो परिवारों के बीच विवाद का नतीजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप