लाइव न्यूज़ :

ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में चार लोगों की मौत, 12 घायल

By भाषा | Updated: July 24, 2021 10:59 IST

Open in App

बाराबंकी(उप्र), 24 जुलाई उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र के कुर्सी मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और ट्रक के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार देर रात उस समय हुई जब सीतापुर जिले के एक गांव के लोग यहां सतरिख थाना क्षेत्र में लगे मजीठा मेले में जा रहे थे।

प्रसाद ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के बदरुद्दीन गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों संतोष (40), वीरेंद्र (25), छोटू (35) और माया देवी (50) की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य का नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?