लाइव न्यूज़ :

CJI पर सवाल उठाने वाले चार जजों का अहम मसलों की सुनवाई करने वाली 7 संविधान पीठों में नहीं है नाम

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 16, 2018 08:43 IST

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सात केसों की सूची जारी की जिनकी सुनवाई संविधान खंडपीठ 18 जनवरी से शुरू करेगी।

Open in App

देश के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा पर सवाल उठाने वाले सुप्रीम के चार जजों जस्टिस जे चेलेमेश्वर, रंजन गोगोई, मदन बी लोकुर और कुरियन जोसेफ को सात प्रमुख मामलों की सुनवाई करने वाली पीठ में शामिल नहीं किया गया है। सोमवार (15 जनवरी) को सीजेआई मिश्रा ने मामलों का विभिन्न पीठ का आवंटन किया। सोमवार को ही सवाल उठाने वाले चारों जज काम पर लौटे थे।

सुप्रीम कोर्ट ने सात केसों की सूची जारी की, जिनकी सुनवाई संविधान खंडपीठ 18 जनवरी से शुरू करेगी, जिसमें आधार मामले की सुनवाई करने के लिए बनाई गई संविधान खंडपीठ में सीजीआई मिश्रा और न्यायमूर्ति ए के सीकरी, ए एम खानविलर, डी वाई चंद्रचुद और अशोक भूषण शामिल हैं।

इसके अलावा अब समलैंगिकता के अपराधीकरण की चुनौती के लिए सुनवाई होगी (धारा 377 का मामला), सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध और एक पारसी महिला को पारसी मंदिर में प्रवेश पर पाबंधी क्योंकि उसने अपने धर्म के बाहर शादी की सहित तीन अन्य मामले शामिल हैं।

बता दें कि शुक्रवार (12 जनवरी) को एक अभूतपूर्व घटना घटी थी। देश की सर्वोच्च न्यायपीठ के चार वरिष्ठ जज मीडिया से सीधे रूबरू हुए थे। जजों का कहना था कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के अंदर चल रही गड़बड़ियों को सामने लाकर देश का कर्ज चुकाया है। चार जजों के निशाने पर देश के मुख्य न्यायाधीश थे। चार जजों ने देश के मुख्य न्यायाधीश के कामकाज पर गंभीर सवाल उठाते हुए सात पन्नों का एक पत्र मीडिया को दिया। बागी तेवरों के लिए मशहूर एक वकील ने तो यहां तक कह दिया कि मुख्य न्यायाधीश में जरा भी आत्मसम्मान बचा है तो वो इस्तीफा दे दें।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?