लाइव न्यूज़ :

गर्भपात के दौरान दलित युवती की मौत मामले में चिकित्सक सहित चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 1, 2021 09:49 IST

Open in App

महोबा (उप्र), एक अक्टूबर उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कबरई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दलित युवती की गर्भपात के दौरान हुई मौत के मामले में महोबा जिले की पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक चिकित्सक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार दलित युवती से छह माह पूर्व कथित रूप से बलात्कार हुआ था जिसके बाद वह गर्भवती हो गई थी। कबरई थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय दलित युवती की हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे के एक निजी अस्पताल में गर्भपात के दौरान मंगलवार शाम मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में बुधवार को कबरई थाने में मुख्य आरोपी शैलेन्द्र सिंह के खिलाफ बलात्कार करने, उसके पिता रामनारायण, चाचा शिवनारायण पर जबरन गर्भपात कराने और निजी अस्पताल के चिकित्सक पर दलित युवती का गर्भपात करने का मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम आरोपी शैलेन्द्र, उसके पिता रामनारायण सिंह, चाचा शिवनारायण और निजी अस्पताल के चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया गया।

सिंह ने बताया कि छह माह पूर्व दलित युवती से उस समय बलात्कार हुआ था जब वह अकेले खेत में काम कर रही थी, लेकिन तब घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी थी। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को अचानक रक्तस्राव होने पर युवती के परिजनों को उससे बलात्कार होने और उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई। इसके बाद आरोपी के पिता व चाचा उसे हमीरपुर जिले में मौदहा कस्बे के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां गर्भपात के दौरान दलित युवती की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए