लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में चार मादक पदार्थ तस्कर पकड़े गए

By भाषा | Updated: August 7, 2021 21:02 IST

Open in App

जम्मू, सात अगस्त जम्मू कश्मीर के सांबा और जम्मू जिलों में दो अलग-अलग अभियानों में चार कथित मादक पदार्थ तस्करों को 22.5 ग्राम हेरोइन और 30,000 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार यह जानकारी दी।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को सांबा जिले के पेखेरी के पास विजयपुर निवासी हाशम अली और लियाकत अली को तलाशी के दौरान उनके पास से 22.5 ग्राम हेरोइन बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर झज्जर कोटली में जांच के दौरान उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा निवासी शौकत अहमद और मशकूर अहमद को उनके पास से प्रतिबंधित स्पैस्मो प्रॉक्सीवॉन के 30,000 कैप्सूल बरामद होने के बाद गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि चारों के खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर