लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के एक गांव में चार कौवों की मौत, नमूनें जांच के लिए भेजे गए

By भाषा | Updated: January 8, 2021 13:26 IST

Open in App

बालोद, आठ जनवरी देश के कुछ राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बीच छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में चार कौवे मरे पाए गए हैं और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।

बालोद के जिलाधिकारी जन्मेजय महोबे ने शुक्रवार को बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 13 किलोमीटर दूर पोंडी गांव में अचानक कौवों की मौत होने की जानकारी मिली है। इस घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग तथा मुर्गी पालकों को सतर्क कर दिया गया है।

महोबे ने बताया कि पक्षियों के कंकालों को एकत्र कर भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान भेजा गया है और जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि कौवों की मौत बर्डफ्लू से हुई है या नहीं।

जिले के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बुधवार को गांव में एक कौवे की मौत के बाद ग्रामीणों ने उसके कंकाल को तत्काल जला दिया था, लेकिन दूसरे दिन तीन कौवे और मरे मिले तब इसकी सूचना स्थानीय अधिकारियों को दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद राज्य के पशुधन विकास विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा कंकालों को जांच के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग ने जिले के सभी मुर्गी पालकों से कहा है कि यदि उनके यहां बड़ी संख्या में मुर्गियों या पक्षियों की मौत होती है तो इसकी जानकारी वह जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को दें।

इधर राज्य सरकार ने बर्ड फ्लू रोकने तथा सीमावर्ती राज्यों से पक्षियों के परिवहन पर कड़ी निगरानी का निर्देश जारी किया है।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बर्डफ्लू का अब तक कोई भी मामला सामने नहीं आया है,लेकिन देश के कुछ राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद छत्तीसगढ़ में भी इसे लेकर चेतावनी जारी की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए