लाइव न्यूज़ :

नाबालिगों से दुष्कर्म के अलग-अलग मामलों के चार दोषियों को सजा

By भाषा | Updated: February 9, 2021 11:02 IST

Open in App

फतेहपुर/महोबा (उप्र), नौ फरवरी उत्तर प्रदेश के फतेहपुर और महोबा जिले की अदालतों ने नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के तीन अलग-अलग मामलों में दोषी पाए गए चार युवकों को सोमवार को सजा सुनाई।

फतेहपुर जिले की पॉक्सो अदालत के सहायक शासकीय अधिवक्ता (एडीजीसी) देवेश श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (पॉक्सो-प्रथम) के न्यायाधीश रविकांत की अदालत ने हथगाम थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय एक लड़की को बहला-फुसलाकर 22 दिसंबर 2016 को इटावा ले जाने और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का दोषी पाते हुए दिनेश और संतराम उर्फ संतलाल को सोमवार को 20-20 साल कैद की सजा सुनाई और दोनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन्होंने बताया कि किशोरी मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

उन्होंने बताया कि अदालत ने जुर्माने की राशि से 40 हजार रुपये पीड़िता को देने का भी आदेश दिया है।

दूसरी घटना में फतेहपुर की ही पॉक्सो अदालत के सहायक शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र उत्तम ने बताया कि (पॉक्सो-चार) की अदालत की अपर जिला न्यायाधीश पारुल श्रीवास्तव ने 24 जनवरी 2014 को शौच के लिए गयी शहर कोतवाली क्षेत्र की एक 16 साल की लड़की के साथ बलात्कार करने और बचाने गयी उसकी मां के साथ मारपीट करने का जुर्म साबित होने पर अनताभ लोधी को 10 साल कैद की सजा सुनाई और उस पर 13 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

इसी प्रकार महोबा जिले के विशेष लोक अभियोजक पुष्पेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय (पॉक्सो) के न्यायाधीश सन्तोष कुमार यादव ने सात फरवरी 2018 को बैंक से पैसा निकालने गयी 16 साल की किशोरी को भगाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का दोष सिद्ध हो जाने पर मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के युवक रोहित बघेल को सोमवार को 10 साल कैद की सजा सुनाई और उस पर 13 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर