लाइव न्यूज़ :

यूपी के इन 4 शहरों में अब नहीं जाएगी बिजली, स्वतंत्रता दिवस पर सरकार ने दिया तोहफा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 16, 2018 04:49 IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 4 शहरों को सौगात दी है। इन 4 शहरों को 15 अगस्त पर तोहफा मिला है। सरकार ने इन चार शहरों को बिजली कटौती से मुक्त बना दिया गया है।

Open in App

लखनऊ, 16 अगस्त: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 4 शहरों को सौगात दी है। इन 4 शहरों को  15 अगस्त पर तोहफा मिला है। सरकार ने इन चार शहरों को बिजली कटौती से मुक्त बना दिया गया है।

 लखनऊ, वाराणसी, नोएडा और गाजियाबाद को बिजली कटौती से मुक्त कर दिया है। साथ ही इन 4 शहरों को नो ट्रिपिंग जोन घोषित कर दिया गया है। अब इन शहरों में बिजली नहीं नहीं जाया करेगी। इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश के बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दी है।

श्रीकांत शर्मा ने इस बात की घोषणा अपने ट्विटर पर भी की है। उन्होंने लिखा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप प्रथम चरण में प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ और वाराणसी को आज से नो ट्रिपिंग जोन घोषित कर दिया गया है। अब इन शहरों के निवासियों को बिना कटौती 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

वहीं, खबर के अनुसार जल्द राज्य के अब बाकी शहरों को भी इस दायरे में लाने का तैयारी की जा रही हैष यूपी में बिजली समस्या से निजात पाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। 

जबकि गाजियाबाद में रात के वक्त बिजली लगातार अप-डाउन करती है जिसके कारण कई इलाकों से बिजली उपकरण खराब होने की भी शिकायतें हैं। लखनऊ, वाराणसी और नोएडा की बात करें तो यहां भी दिन में एक-दो बार बिजली जाने की समस्या आम बात है। ऐसे में राज्य के लोगों को सरकार की तरफ से खास तोहफा दिया गया है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील