लाइव न्यूज़ :

बागपत में कार में दम घुटने से चार बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: May 7, 2021 20:51 IST

Open in App

बागपत (उप्र) सात मई उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक कार में खेलते समय दम घुटने से चार बच्‍चों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस बच्‍चे को कार का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार बागपत जिले के चांदीनगर थाना क्षेत्र के सिंगोली तागा गांव निवासी अनिल त्यागी की आई-20 कार उनके घर के बाहर खड़ी थी, जिसमें पडोस के ही रहने वाले कुछ बच्चे गाड़ी में बैठकर खेल रहे थे ।

खेकड़ा क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगल सिंह रावत ने बताया कि गाड़ी में जब बच्चे खेल रहे थे तभी गाड़ी ऑटो लॉक हो गयी और इसमें नियति (आठ), वंदना (चार), अक्षय (चार) , कृष्णा (सात) और शिवांश (आठ) इसमें बंद हो गये ।

उन्होंने बताया कि इसमें चार बच्चों की दम घुटने से मौत हो गयी जबकि शिवांश को गाड़ी का शीशा तोड़ कर बाहर निकाल लिया गया जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रावत ने बताया कि बच्चों के परिजनों ने गाड़ी मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है ।

रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टतया यही है कि दम घुटने से बच्‍चों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि परिजनों के आरोप के अनुसार मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो