लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में महंगे ब्रांड की नकली घड़ी बेचने वाले चार गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 5, 2021 20:52 IST

Open in App

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने दक्षिण मुंबई के तारदेव में एक शॉपिंग सेंटर में छापेमारी के बाद कीमती ब्रांड की नकली घड़ियां बरामद कीं और इस संबंध में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने शनिवार रात को शॉपिंग सेंटर में स्थित चार व्यापारिक प्रतिष्ठान में छापा मारा और आरोपियों के पास से 16,45,000 रुपये नकद बरामद किये। आरोपियों की पहचान यासीन युसूफ मनकिया, जीकर इस्माइल सुदीवाला, दिनेशकुकार हाजीमल घोकर और रशीद शेख के रूप में की गई है। अधिकारी ने बताया कि यूनाइटेड ओवरसीज ट्रेडमार्क कंपनी की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर आरोपियों पर कॉपीराइट कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील