लाइव न्यूज़ :

नौकरी का झांसा देकर ठगी करने के चार आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 4, 2021 15:21 IST

Open in App

लखनऊ, चार जुलाई उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसके सरगना सहित चार अभियुक्तों को लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ के सूत्रों ने रविवार को बताया कि सूचना मिलने पर शनिवार को लखनऊ के गोमतीनगर इलाके से मिथिलेश, महेश, रितेश तथा विपिन कुमार नामक कथित ठगों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से बड़ी संख्या में विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं के फर्जी नियुक्ति पत्र, लैपटॉप, कलर प्रिंटर तथा अन्य सामान बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ एवं इनसे प्राप्त कूटरचित अभिलेखों से पाया गया गया कि उनका एक संगठित गिरोह है जो कई वर्षो से सक्रिय हैं और ये लोग इंटरनेट पर सरकारी नौकरी की वेबसाइट चेक करके यह पता लगाते थे कि किस-किस सरकारी विभाग एवं गैर सरकारी विभागों में भर्तियां निकली है।

उन्होंने बताया कि भर्तियों का विज्ञापन निकलने के बाद वे लोग इच्छुक अभ्यर्थियों को भेजकर फॉर्म भरने के लिये कहते थे और उसके बाद उन्हें भर्ती करवा देने का झांसा देकर युवाओं से विभाग के अनुसार पैसे की मॉंग करते थे और अग्रिम भुगतान के रूप में कुछ धनराशि मिलने के बाद अभ्यर्थियों को पूर्व से तैयार किये गये फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिए जाते थे और इस तरह से वे अब तक लगभग 90 लोगों से ठगी कर चुके हैं।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ गोमती नगर थाने में पहले से ही मुकदमा दर्ज है और उसी के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए