लाइव न्यूज़ :

माखनलाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति बीके कुठियाला को फरार घोषित किया

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 1, 2019 05:13 IST

Open in App

माखनलाल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति बी.के. कुठियाला को ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो) ने फरार घोषित कर दिया है. कुठियाला पर नियम विरुद्ध नियुक्तियों और आर्थिक अनियमितताओं के आरोप है. पूर्व कुलपति की गिरफ्तारी के लिए ईओडब्ल्यू की टीम ने हरियाणा के पंचकुला स्थित उनके दफ्तर और घर पर दबिश दी, लेकिन कुठियाला नहीं मिले, जिसके बाद जांच एजेंसी ने उन्हें फरार घोषित कर दिया है. 

संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. ईओडब्ल्यू के मुताबिक कुठियाला की तलाश में टीम गुरुवार रात पंचकुला के लिए रवाना हुई थी. शनिवार को सबसे पहले सेक्टर 12 स्थित कुठियाला के घर पर दबिश दी गई, जब वे नहीं मिले तब उनके पीए और अन्य स्टाफ से फरारी पंचनामा पर ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने हस्ताक्षर कराए. 

कुठियाला हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और उनका दिल्ली में भी आवास होने की जानकारी ईओडब्ल्यू को मिली है. पता चला है कि प्रो. कुठियाला ने सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेना बंद कर दिया है. 25 जून को हरियाणा के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उच्च शिक्षा को लेकर हुई बैठक में भी कुठियाला उपस्थित नहीं थे.

उल्लेखनीय है कि कुठियाला सहित 20 कर्मचारियों के खिलाफ माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में हुई वित्तीय अनियमितताएं और नियम विरुद्ध नियुक्तियों को लेकर एफआईआर दर्ज हुई है.

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण