लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी जाते वक्त रोके गए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

By भाषा | Updated: October 7, 2021 19:24 IST

Open in App

बरेली (उत्तर प्रदेश), सात अक्टूबर लखीमपुर खीरी जिले में गत रविवार को हुई हिंसा में मारे गए किसानों के परिजन से मुलाकात करने जा रहे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को बृहस्पतिवार को बरेली के बहेड़ी इलाके में रोक लिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ लखीमपुर खीरी जा रहे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को बरेली के बहेड़ी इलाके में टोल प्लाजा पर रोका गया।

उन्होंने बताया कि रोके जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता टोल प्लाजा परिसर में ही धरने पर बैठ गए और लखीमपुर खीरी जाने देने की मांग करने लगे। रावत से केवल अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ ही लखीमपुर खीरी जाने का आग्रह किया गया लेकिन वह नहीं माने और बाद में वापस लौट गए।

इस बीच, रावत ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि आज किसान अपने हक की आवाज़ उठाता है तो उसे गाड़ी से कुचल कर मार दिया जाता है और जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा पीड़ित किसानों से मिलने के लिए निकली, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन जो किसानों के हत्या के आरोपी हैं उन्हें अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अब देश मे लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा हो गया है।

रावत ने कहा कि जो भी अपने हक के लिए आवाज़ उठाएगा ‘‘उसे या मार दिया जाएगा या उसे जेल में डाल दिया जाएगा। इतना जुल्म तो अंग्रेजों के दौर में भी नहीं’’ हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान