लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 2, 2022 18:52 IST

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी के संरक्षक यादव की तबीयत रविवार को बिगड़ गई। सपा नेता मुलायम सिंह कई दिन से मेदांता में भर्ती हैं।शिवपाल सिंह यादव भी दिल्ली रवाना हो गए हैं।

गुरुग्रामः उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया है। मुलायम का मेदांता में ही इलाज चलता है।सपा प्रमुख अखिलेश यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंच गए हैं।

सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का रूटीन चेकअप भी होता है। सिंह को परेशानी होने पर जुलाई 2021 में अस्पताल लाया गया था। उत्तर प्रदेश के 82 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री को उनकी हालत गंभीर होने के बाद केयर यूनिट में स्थानांतरित कर दिया गया।

बीमार होने के बाद यादव पिछले एक पखवाड़े से वहां अस्पताल में भर्ती हैं। सपा के एक नेता ने इसकी जानकारी दी। सपा प्रवक्ता और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने रविवार को इसकी पुष्टि की। सूत्रों के अनुसार परिवार के सदस्य गुरुग्राम में उनका स्वास्थ्य जानने के लिए पहुंच रहे हैं. जबकि शिवपाल सिंह यादव पहले से ही वहां हैं।

चौधरी ने यह भी बताया कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हुए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके यादव की तबीयत बिगड़ने पर उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, ‘‘उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की सेहत खराब होने की मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई, मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं।'' ब्रजेश पाठक ने ट्वीट किया, ''उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के अस्‍वस्‍थ होने की सूचना प्राप्त हुई, मैं प्रभु श्री राम जी से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।''

सूत्रों ने बताया कि उन्हें गंभीर स्वास्थ्य की स्थिति के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और फिलहाल उनकी चिकित्सा स्थिति गंभीर बताई जा रही है। यादव की तबीयत रविवार को बिगड़ गई। मुलायम सिंह कई दिन से मेदांता में भर्ती हैं। डॉक्टर सुशीला कटारिया के देखरेख में इलाज चल रहा है। शिवपाल सिंह यादव भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। कई साल से मुलायम सिंह की तबीयत ठीक नहीं है।

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवसमाजवादी पार्टीहरियाणालखनऊउत्तर प्रदेशअखिलेश यादवदिल्लीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए