लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Polls 2024: पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कांग्रेस और राजद पर साधा निशाना, कहा- ये पार्टियां लूटने की योजना बना रही हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: April 27, 2024 16:19 IST

Bihar Lok Sabha Polls 2024: रामकृपाल यादव ने आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 60 साल के शासनकाल में लूट, आतंकवाद, नक्सली और भ्रष्टाचार से देश परेशान था। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने शासनकाल में भारत को इस समस्या से बाहर निकाला है।

Open in App
ठळक मुद्देपाटलिपुत्र से भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव ने कांग्रेस और राजद के घोषणापत्र को लेकर निशाना साधाकहा- कांग्रेस का घोषणा पत्र लोगों के जीवन भर की कमाई का एक्स रे कर उसे लूटने की योजना बना रही है

पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री और पाटलिपुत्र से भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव ने कांग्रेस और राजद के घोषणापत्र को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार भारत को विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था से तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने में लगी हुई है, जबकि कांग्रेस का घोषणा पत्र लोगों के जीवन भर की कमाई का एक्स रे कर उसे लूटने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में 60 वर्षों तक केंद्र और राज्य में शासन किया है। कांग्रेस के 60 साल के शासनकाल में देश का क्या हाल है लोग देख चुके हैं। 

रामकृपाल यादव ने आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 60 साल के शासनकाल में लूट, आतंकवाद, नक्सली और भ्रष्टाचार से देश परेशान था। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने शासनकाल में भारत को इस समस्या से बाहर निकाला है। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण देश अर्थव्यवस्था में पांचवें स्थान पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की चालाकी है, वह देश के लोगों की कमाई को लूटना चाहती है। कांग्रेस सिर्फ मुसलमान को आम लोगों का हक देने की तैयारी में है। नरेंद्र मोदी की हर योजना गरीबों के विकास करने के लिए है। मोदी सरकार की हर योजना देश के सभी समुदाय और धर्म के लोगों के लिए है।

 रामकृपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच का समर्थन राजद कर रही है। यह दोनों पार्टियों मिलकर देश को बर्बाद करना चाहती है। भाजपा अपने काम सोच और नीति के बल पर जनता से वोट मांग रही है। 400 पार का लक्ष्य को कोई रोक नहीं सकती है। लोगों की विरासत की कमाई पर भी टैक्स लगेगा यह कांग्रेस की सोच है। कांग्रेस पार्टी ने अभी तक देश को कुछ दिया नहीं है ना आगे देगी। प्रधानमंत्री मोदी ने निष्ठा और ईमानदारी से देश को अंधकार से बाहर निकाला।

 रामकृपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस सहित पूरा इंडी एलांएस अर्बन नक्सल के विचारों के चंगुल में है। कांग्रेस पार्टी कह रही है कि देश की जनता ने अपने बच्चों के लिए जो कमाया है, उसको उनसे छीन कर मुसलमानों को बांट देंगे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कहा था कि इस देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। वहीं पीएम मोदी कहते हैं कि इस देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों को है। देश में सिर्फ एक ही जाति है और वह है गरीबी। इसलिए मोदी गरीबों को मुफ्त घर, मुफ्त इलाज, मुफ्त राशन दे रहे हैं। उनका आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उत्थान कर रहे हैं। रामकृपाल यादव ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऑर्डिनेंस फाड़कर मनमोहन सरकार के कैबिनेट के फैसले का विरोध किया था, उसी तरह से कांग्रेस और राजद में अगर हिम्मत है तो वह कहे कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने गलत बोला था।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसआरजेडीBJPनरेंद्र मोदीबिहार लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए