लाइव न्यूज़ :

रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन, लालू का ट्वीट- 'दुखी हूं, ये आपने क्या किया'

By विनीत कुमार | Updated: September 13, 2020 12:35 IST

बिहार के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। साथ ही आरजेडी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे के कारण भी वे चर्चा में थे।

Open in App
ठळक मुद्देरघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली में निधन, पिछले कुछ दिनों से AIIMS अस्पताल में थे भर्ती उनकी तबियत और खराब होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, हाल में आरजेडी की प्राथमिक सदस्यता से दिया था इस्तीफा

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया है। वे 74 वर्ष के थे। उनका निधन दिल्ली के एम्स अस्पताल में रविवार सुबह करीब 11 बजे हुआ जहां वो पिछले कई दिनों से भर्ती थे। रघुवंश प्रसाद सिंह ने हाल ही में लालू प्रसाद के राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से इस्तीफा देकर बिहार की राजनीति में हलचल पैदा कर दी थी।

उनकी तबीयत शनिवार को काफी बिगड़ गई थी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। रघुवंश प्रसाद ने इसी गुरुवार को RJD की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था और फिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला पत्र लिखा था। इसके बाद बिहार चुनाव में उनके भावी कदमों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। 

कोविड-19 संक्रमण से उबरने के बाद उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने पर करीब एक सप्ताह पहले दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थाान(एम्स) में भर्ती कराया गया था।

पटना लाया जाएगा पार्थिव शरीर

सिंह के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। सिंह की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उनका पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए पटना लाया जाएगा। इससे पहले जून में सिंह को कोरोना वायरस संक्रमित पाया गया था और उन्हें पटना के एम्स में भर्ती कराया गया था। कोविड-19 से उबरने के बाद की जटिलताओं को देखते हुए उन्हें हाल ही में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। 

लालू बेहद करीबी माने जाने वाले रघुवंश अच्छे और बुरे दोनों ही दौर में राजद सुप्रीमो के खड़े रहे थे। हालांकि, कुछ महीने पहले पार्टी से तब अनबन हो गयी जब, चर्चा होने लगी कि माफिया डॉन से नेता बने एवं वैशाली लोकसभा क्षेत्र में उनके प्रतिद्वंद्वी रमा सिंह RJD में शामिल होंगे।

उन्होंने तब पार्टी उपाध्याक्ष पद से इस्तीफा देते समय प्राथमिक सदस्यता तो नहीं छोड़ी लेकिन वह पार्टी के रोजमर्रा के कामकाज से दूर रहने लगे। इसके लिए उनके खराब स्वास्थ्य को कारण बताया गया। रघुवंश प्रसाद सिंह मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे थे।

इस बीच रघुवंश प्रसाद के निधन के खबर पर लालू यादव ने भी शोक जताया है। उनके ट्विटर हैंडल पर लिखा गया, 'प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है। लेकिन आप इतनी दूर चले गए। नि:शब्द हूं। दुःखी हूं। बहुत याद आएंगे।'

टॅग्स :आरजेडीएम्सलालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप