लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: आतंकियों ने घर में घुसकर की SPO फैयाज अहमद और उनकी पत्नी की हत्या, अस्पताल में बेटी ने भी तोड़ा दम

By अमित कुमार | Updated: June 28, 2021 08:22 IST

terrorists attack in Pulwama district: जम्मू में आतंकी संगठनों ने आइईडी धमाके करवाने का प्रयास किया था लेकिन पुलिस ने उन्हें नाकाम कर दिया। इसके बाद जम्मू के नरवाल इलाके में पांच किलो आईईडी के साथ दो आतंकी गिरफ्तार किए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि आंतकियों ने यह फायरिंग रात करीब 11 बजे की थी।पूर्व अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

terrorists attack in Pulwama district: जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को आतंकवादियों ने एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) और उसकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि हमले में उनकी बेटी घायल हो गई। एसओपी की बेटी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी, लेकिन डॉक्टर उसे भी नहीं बचा पाए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी रात करीब 11 बजे पुलवामा के अवंतीपोरा इलाके के हरिपरिगाम में एसपीओ फैयाज अहमद के घर में घुस गए और परिवार पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एसपीओ और उसकी पत्नी राजा बेगम ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी बेटी रफिया को इलाज के लिए एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था। 

सुरक्षा बलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी है और आतंकवादियों का पता लगाने के लिए एक तलाशी अभियान चलाया है। इससे पहले जम्मू के नरवाल इलाके में पांच किलो आईईडी के साथ दो आतंकी गिरफ्तार किए गए। आतंकियों के कब्जे से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। आतंकवादियों को समय पर गिरफ्तार कर जम्मू शहर में एक बड़ी आतंकी साजिश को टाल दिया गया है। 

जम्मू पुलिस ने शहर के बाहरी इलाके में एक प्रमुख शापिंग माल के पास से दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर पुलिस ने आप्रेशन शुरू किया। आतंकी शहर में हमले को अंजाम देने से पहले प्रमुख प्रतिष्ठानों की रेकी कर रहे थे।

टॅग्स :आतंकी हमलापुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत326 दिन ऑपरेशन और 7 खूंखार आतंकवादी ढेर, किश्तवाड़ में सेना और पुलिस ने ऐसे दिया अंजाम

भारतJammu and Kashmir: सेना के बहादुर कुत्ते टायसन ने किश्तवाड़ मुठभेड़ में पहली गोली खाई और टाप जैश कमांडर को मारने में मदद की

भारतभारत में आतंकी हमले की साजिश का भंडाफोड़, 8 संदिग्ध गिरफ्तार; बड़ी साजिश का पर्दाफाश

भारतTerror Alert in Delhi: लश्कर-ए-तैबा के निशाने पर लाल किला, दिल्ली समेत कई शहरों में आतंकी हमले की साजिश: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप