लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष तृणमूल कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं: ममता बनर्जी

By भाषा | Updated: August 18, 2021 21:14 IST

Open in App

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि त्रिपुरा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष जितेन सरकार तृणमूल कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं और उन्होंने बनर्जी को पत्र लिखकर इस बारे में जानकारी दी है। सरकार कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं,2016 में वह मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी में शामिल हुए थे और 2017 में वह माकपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे। बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा,‘‘त्रिपुरा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष जितेन सरकार ने मुझे आज पत्र लिखकर कहा कि वह कई अन्य लोगों के साथ तृणमूल कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। मैंने इस मामले को अभिषेक के पास भेज दिया है।’’ डायमंड हार्बर से सांसद और बनर्जी के भतीजे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। उन्होंने कहा,‘‘ त्रिपुरा में न तो कोई लोकतंत्र है और न ही कानून व्यवस्था, वहां केवल गुंडागर्दी और तोड़फोड़ है।’’ मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि त्रिपुरा जाने वाले राज्य के पार्टी नेताओं को कई तरह से परेशान किया जाता है,जिनमें होटल में उनके ठहरने में होने वाली दिक्कतें शामिल हैं।’’ तृणमूल नेता ने कहा,‘‘ यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा क्योंकि हम त्रिपुरा में विजयी होने जा रहे हैं। हम चाहते हैं कि पूर्वोत्तर राज्य की जनता उन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं जो पश्चिम बंगाल में सफलतापूर्वक चल रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 18 जिला और 83 बीडीओ-एआरओ को हटाया, देखिए फेरबदल की पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील