लाइव न्यूज़ :

पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा के पोते और बिहार कांग्रेस के पूर्व एमएलए ऋषि ने छोड़ा साथ, सोनिया गांधी को इस्तीफा भेजा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 2, 2022 17:25 IST

कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी को लिखे पत्र में ऋषि मिश्रा ने कहा है कि उनके दादा स्वर्गीय ललित नारायण मिश्रा के सिद्धांतों पर बिहार में कांग्रेस पार्टी कोई काम नहीं कर रही है.

Open in App
ठळक मुद्देललित नारायण मिश्रा ने बिहार में कांग्रेस के लिए जो जमीन तैयार की, उसकी अनदेखी की जा रही है.ऋषि मिश्रा ने पिछले दिनों ही प्रदेश नेतृत्व के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए थे.प्रदेश नेतृत्व केवल अपने परिवार के लिए राजनीति कर रहा है. 

पटनाः बिहार में विधान परिषद चुनाव है. राजद ने कांग्रेस को सीट बंटवारे में भाव नहीं दिया तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी के अंदर भी नाराजगी बढ़ती जा रही है. कांग्रेस के कद्दावर नेता स्व.ललित नारायण मिश्रा की जयंती के अवसर पर उनके पोते और पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया.

 

उन्होंने सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है. ऋषि मिश्रा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है. कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी को लिखे पत्र में ऋषि मिश्रा ने कहा है कि उनके दादा स्वर्गीय ललित नारायण मिश्रा के सिद्धांतों पर बिहार में कांग्रेस पार्टी कोई काम नहीं कर रही है. ललित नारायण मिश्रा ने बिहार में कांग्रेस के लिए जो जमीन तैयार की, उसकी अनदेखी की जा रही है.

पार्टी में उनकी बात नहीं सुनी जाती है. ऋषि मिश्रा ने पिछले दिनों ही प्रदेश नेतृत्व के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि प्रदेश नेतृत्व केवल अपने परिवार के लिए राजनीति कर रहा है. बिहार में कांग्रेस के नेताओं को केवल अपने परिवार के लोगों का एडजस्टमेंट चाहिए और इसीलिए पार्टी की स्थिति बुरी होती जा रही है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व केवल अपने परिवार के लिए राजनीति कर रहा है. बिहार कांग्रेस में कभी मिश्रा परिवार की तूती बोलती थी. कांग्रेस से मिश्रा परिवार का करीब चार पीढ़ियों तक रिश्ता रहा. ललित नारायण मिश्र के पिता कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे. बाद में ललित नारायण मिश्रा और डा. जगन्नाथ मिश्रा भी कांग्रेस के कद्दावर नेता हुए. विजय मिश्रा और नीतीश मिश्रा कांग्रेस में नहीं रहे, लेकिन ललित बाबू के पोत ऋषि मिश्र चौथी पीढ़ी के सदस्य हुए जो कांग्रेस में थे.

टॅग्स :बिहारपटनाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील