लाइव न्यूज़ :

अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह का ट्वीट- किसान आंदोलन पर चर्चा, एमएसपी पर बात

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 29, 2021 21:37 IST

अमरिंदर सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन पर चर्चा की।

Open in App
ठळक मुद्देफसल विविधिकरण का समर्थन करके संकट का तत्काल समाधान करने का अनुरोध किया है।राजनीति में उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई।पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद सिंह मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे।

नई दिल्लीः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा कि किसान आंदोलन पर बातचीत हुई। 

अमरिंदर सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन पर चर्चा की। गृह मंत्री से कृषि कानूनों को वापस लेकर, एमएसपी देकर और फसल विविधिकरण का समर्थन करके संकट का तत्काल समाधान करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने आग्रह किया है कि तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करके और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देकर पिछले 10 महीनों से चल रहे किसानों के आंदोलन के मुद्दे का समाधान किया जाए। हालांकि, शाह के साथ उनकी करीब 45 मिनट तक चली मुलाकात के कारण राजनीति में उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद सिंह मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे। अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल द्वारा किये गये ट्वीट के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिला। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को लेकर चर्चा की और उनसे आग्रह किया कि कानूनों को निरस्त करके, एमएसपी की गारंटी देकर तथा पंजाब में फसल विविधिकरण को सहयोग देकर इस संकट का तत्काल समाधान किया जाए।’’

राजनीति में उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई। पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद सिंह मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि सिंह ने अपने पत्ते नहीं खोले थे, लेकिन दावा किया था कि उन्होंने राजनीति नहीं छोड़ी है और वह अंत तक लड़ेंगे।

वैसे, यह बैठक इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद सिंह ने अपने पत्ते नहीं खोले थे, लेकिन दावा किया था कि उन्होंने राजनीति नहीं छोड़ी है और वह अंत तक लड़ेंगे। कांग्रेस के दिग्गज नेता ने अपने कट्टर विरोधी नवजोत सिंह सिद्धू पर भी तीखा हमला किया था, जिन्हें पिछले दिनों पार्टी की पंजाब इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सिद्धू ने मंगलवार को कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अपने राजनीतिक भविष्य के संबंध में सिंह ने कहा था कि उनके सामने कई विकल्प हैं।

टॅग्स :अमरिंदर सिंहपंजाब कांग्रेसनवजोत सिंह सिद्धूअमित शाहBJPसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा