लाइव न्यूज़ :

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी ने झारखंड का निर्माण किया, पीएम मोदी ने पांच वर्षों के भीतर एक लाख, 45 हजार 345 करोड़ से सजायाः शाह

By भाषा | Updated: September 18, 2019 19:00 IST

केन्द्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ‘‘कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार ने तेरहवें वित्त आयोग के माध्यम से झारखंड को सिर्फ 55200 करोड़ रुपये दिये थे जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन काल में चैदहवें वित्त आयोग ने राज्य को पांच वर्षों में ढाई गुना से अधिक एक लाख 45 हजार 345 करोड़ रुपये दिये।’’

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस और उसके सहयोगी दलों से पूछा कि आखिर उन्होंने झारखंड के विकास के लिए क्या किया?पचपन वर्षों के अपने शासनकाल में आखिर कांग्रेस ने झारखंड और यहां की जनता को क्या दिया?

केन्द्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को यहां कहा कि जहां देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड राज्य का निर्माण किया, वहीं वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे पांच वर्षों के भीतर एक लाख, 45 हजार 345 करोड़ रुपये और अन्य संसाधन उपलब्ध कराके सजाया संवारा है।

झारखंड में इस वर्ष के अन्त में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आज केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़ रहे राज्य के संथाल परगना से ‘जोहार जन आशीर्वाद यात्रा’ का शुभारंभ किया और इस अवसर पर आयोजित जनसभा में झारखंड के साथ सौतेले व्यवहार और यहां लगातार राजनीतिक अस्थिरता के लिए कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर जोरदार हमला बोला।

विधानसभा चुनावों का बिगुल फूंकते हुए अमित शाह ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों से पूछा कि आखिर उन्होंने झारखंड के विकास के लिए क्या किया? शाह ने कहा, ‘‘कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार ने तेरहवें वित्त आयोग के माध्यम से झारखंड को सिर्फ 55200 करोड़ रुपये दिये थे जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासन काल में चैदहवें वित्त आयोग ने राज्य को पांच वर्षों में ढाई गुना से अधिक एक लाख 45 हजार 345 करोड़ रुपये दिये।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यही कारण है कि मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड राज्य का निर्माण किया था और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे सजाया और संवारा है।’’ उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया, ‘‘पचपन वर्षों के अपने शासनकाल में आखिर कांग्रेस ने झारखंड और यहां की जनता को क्या दिया? सिर्फ गरीबी, लाचारी और नक्सलवाद?’’

शाह ने कहा, ‘‘भाजपा के अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में राज्य में पहले भी तीन बार सरकारें बनीं लेकिन यहां उसे चलने नहीं दिया गया। जब आपने 2014 में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनायी तो पिछले पांच वर्षों में राज्य में केन्द्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार ने चैतरफा विकास किया है।’’

पिछले पांच वर्षों में 29 लाख आदिवासी माताओं को उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलिंडर बांटे गये। अब उन्हें राज्य सरकार दूसरा गैस सिलिंडर भी मुफ्त दे रही है। देवघर में संथाल परगना के लोगों को ध्यान में रखते हुए एम्स बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य में नक्सलवाद लगभग अंत की ओर है। राज्य सरकार ने रघुवर दास के नेतृत्व में तीस लाख परिवारों को बिजली कनेक्शन दिये हैं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाये हैं , लाखों की संख्या में शौचालय बनाये हैं, लाखों घरों में पानी का कनेक्शन दिया है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सरकार के पांच वर्षों के कामकाज का लेखाजोखा दे रही है, हम मांग करते हैं कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग (यूपीए) भी अपने कार्यकाल में किये गये कार्यों का ब्यौरा दे। शाह ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा संथाल से प्रारंभ हो रही है और यह राज्य की सभी 81 विधानसभा सीटों से गुजरेगी। उन्होंने संथाल परगना के लोगों से अपील की कि वह क्षेत्र की सभी 18 सीटें भाजपा की झोली में डालें। 

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019झारखंडअमित शाहनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)रघुवर दासझारखंड मुक्ति मोर्चा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील