लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

By भाषा | Updated: August 5, 2021 19:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने बृहस्पतिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक सामरिक साझेदारी की पूरी क्षमता को साकार करने के लिए द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग संबंधों की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि एबॉट ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के विशेष व्यापार दूत के रूप में प्रधानमंत्री से यह मुलाकात की।

बाद में एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के विशेष दूत टोनी एबॉट से मिलकर बहुत खुशी हुई। व्यापक सामरिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उनके साथ अच्छी चर्चा हुई। हमारे व्यापार और आर्थिक संबंधों को ऊर्जा देने के लिए आवश्यक कदमों और लोगों के बीच संपर्क मजबूत करने को लेकर भी हमने चर्चा की।’’

द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने और व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) पर भारतीय नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए एबॉट सोमवार से भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं।

पीएमओ ने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक सामरिक साझेदारी की पूरी क्षमता को साकार करने के लिए द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग संबंधों की समीक्षा की।’’

दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूती देने से दोनों देशों को कोविड-19 महामारी से पैदा हुई आर्थिक चुनौतियों से निपटने और स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र की साझा दृष्टि को साकार करने में मदद मिलेगी।

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हाल के वर्षों में दोनों देशों के संबंधों में हुई वृद्धि पर संतुष्टि जताई और इस यात्रा में प्रधानमंत्री मॉरिसन और एबॉट के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर मॉरिसन के साथ पिछले साल हुए डिजिटल शिखर सम्मलेन को याद किया और उनका भारत में स्वागत करने की इच्छा जताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए