लाइव न्यूज़ :

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा हुए कोरोना पॉजिटिव, स्थिर है स्वास्थ्य

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 22, 2022 11:58 IST

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल, उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं और उनका स्वास्थ्य स्थिर है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैंफिलहाल उनमें वायरस के लक्षण नहीं दिख रहे हैंउनका स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है

नई दिल्ली:कोरोना वायरस महामारी का कहर देश में जारी है। इस बीच पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सेक्युलर) प्रमुख एचडी देवगौड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल राहत की बात ये है कि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं और उनका स्वास्थ्य स्थिर है। 

बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,37,704 नए मामले आए हैं जो कल यानि शुक्रवार से 9,550 कम हैं। वहीं दैनिक संक्रमण दर भी कल के मुकाबले थोड़ा कम हुआ है। शुक्रवार को यह 17.94 प्रतिशत था, जबकि आज ये 17.22 प्रतिशत है। इस बीच पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 488 लोगों की मौत भी हुई है। ऐसे में देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 88 हजार 884 हो गई है। 

देश में इस समय 21,13,365 सक्रिय मामले मौजूद हैं, जबकि 2,42,676 लोग पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं। वहीं, अब तक ओमीक्रोन के कुल 10,050 मामले हो गए हैं। कल के मुकाबले ओमीक्रोन के मामलों में 3.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मालूम हो, शुक्रवार को यह आंकड़ा काफी डराने वाला था। कल देशभर से कोरोना संक्रमण के 3,47,254 नए मामले सामने आए थे, गुरुवार के मुकाबले 29,722 ज्यादा थे। वहीं दैनिक संक्रमण दर भी 16.41 प्रतिशत से ऊपर उठकर 17.94 प्रतिशत हो गया था, जबकि कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा भी डराने वाला था। कल कुल 703 लोगों की मृत्यु हुई थी। वहीं, कल ओमीक्रोन के कुल 9,692 मामले हो गए थे।

टॅग्स :एचडी देवगौड़ाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी