लाइव न्यूज़ :

AIIMS से आई राहत भरी खबर, अटल बिहारी वाजपेयी की हालत में सुधार, जल्द होगी छुट्टी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 14, 2018 11:54 IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ को लेकर बढ़ी चिंता के बीच राहत की खबर आई है। नई दिल्ली स्थित एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में इलाज के लिए भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत में पहले सुधार है।

Open in App

नई दिल्ली, 14 जून। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्वास्थ को लेकर बढ़ी चिंता के बीच राहत की खबर आई है। नई दिल्ली स्थित एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में इलाज के लिए भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत में पहले सुधार है। इस बात की जानकारी एम्स ने हाल ही में एक मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया कि उनकी सेहत में काफी सुधार है। उम्मीद जताई जा रही है कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। 

यह भी  पढ़ें: अटल बिहारी वाजपेयी को देखने AIIMS पहुँचे मनमोहन सिंह, राहुल गांधी ने कहा- वाजपेयी ने की है देशसेवा

इससे पहले बुधवार को एम्स ने मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए एक डॉक्टर ने बताया कि, 'उनकी सेहत में पिछले 48 घंटे में काफी सुधार देखा गया है। उनकी किडनी सामान्य तरीके से काम कर रही है, बीपी और हार्ट रेट भी सही है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में उनकी सेहत में पूरा सुधार हो जाएगा और उन्हें कुछ दिनों में छुट्टी दे दी जाएगी।' 

यह भी पढ़ें: जब अपनी बीमारी पर बोले अटल बिहारी वाजपेयी- 'जितना बीमार हूं, उतना ही लिखिए'

बता दें कि इससे पहले इससे पहले एम्स की ओर से सोमवार रात पौने ग्यारह बजे जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में एम्स ने कहा था कि वाजपेयी को लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन और किडनी संबंधी दिक्कतों के बाद भर्ती कराया गया था लेकिन जांच में उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन निकला है। 

वाजपेयी बीते कुछ सालों से बीमार चल रहे हैं। उन्हें बीती 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था। इसके बाद वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच करते हुए संक्रमण के साथ उन्हें कंजेशन की समस्या बताई थी। भारतीय राजनीतिक के इतिहास में उन्हें एक कुशल राजनीतिज्ञ, भाषाविद, कवि और पत्रकार के रूप में भी जाना जाता है। वह एक ऐसे नेता हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :अटल बिहारी बाजपेईएम्सदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप