लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी के पड़ोसी होंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जानें क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 25, 2022 15:44 IST

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के पड़ोसी होंगे। सोनिया गांधी 10 जनपथ में रहती हैं। कोविंद का नया पता अब जनपथ रोड स्थित वह बंगला होगा, जहां कभी पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान रहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देरामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन छोड़ सोमवार को अपने नए आवास पहुंचे।राष्ट्रपति के तौर पर कोविंद का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनके आवास के रूप में तैयार किया गया है।निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सेवानिवृत्ति के बाद 1.5 लाख रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी।

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण समारोह के बाद पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन को अलविदा कह दिया और जनपथ रोड पर अपने नए आवास पर पहुंच गए हैं। 22 जुलाई को ही कोविंद का समान नए बंगले में शिफ्ट हो गया है। 

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंदकांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के पड़ोसी होंगे। सोनिया गांधी 10 जनपथ में रहती हैं। कोविंद का नया पता अब जनपथ रोड स्थित वह बंगला होगा, जहां कभी पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान रहते थे। द्रौपदी मुर्मू के भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करने के बाद कोविंद राष्ट्रपति भवन छोड़ सोमवार को अपने नए आवास पहुंचे।

पासवान का निधन 2020 में हुआ था। उससे पहले करीब तीन दशक तक वह 12 जनपथ स्थित इस बंगले में रहे। उनके बेटे चिराग पासवान ने नोटिस मिलने के बाद अप्रैल में बंगला खाली कर दिया था। बंगले को, राष्ट्रपति के तौर पर कोविंद का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनके आवास के रूप में तैयार किया गया है।

गौरतलब है कि देश के प्रमुख दलित नेताओं में से एक पासवान का अक्टूबर 2020 में 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह 1989 से, जनता दल से लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी तक अलग-अलग विचारधाराओं वाले दलों के नेतृत्व वाली केंद्र सरकारों में मंत्री रहे।

कोविंद की बेटी की देखरेख में बड़े पैमाने पर जीर्णोद्धार किया गया है। सोनिया गांधी के नए पड़ोसी होंगे, जो 10 जनपथ पर रहती हैं। लगभग तीन दशकों से सोनिया गांधी लुटियंस जोन के इस विशाल सरकारी बंगले में रह रही हैं। 22 मई 1991 को सोनिया गांधी को 10 नंबर का जनपथ बंगला दिया गया था।

 निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सेवानिवृत्ति के बाद 1.5 लाख रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। 2008 का राष्ट्रपति की उपलब्धियां और पेंशन (संशोधन) अधिनियम इस राशि को निर्धारित करता है। 2008 के संशोधन से पहले पेंशन 50,000 रुपये थी।

निवर्तमान राष्ट्रपति इसके अलावा एक निजी सचिव, एक अतिरिक्त निजी सचिव, एक निजी सहायक और दो चपरासी के भी हकदार हैं। कोविंद को पूर्व राष्ट्रपति के रूप में दो लैंडलाइन, एक मोबाइल फोन, ब्रॉडबैंड और एक इंटरनेट कनेक्शन भी प्रदान किया जाएगा।

उनकी पत्नी सविता कोविंद को भी सचिवीय सहायता के रूप में प्रति माह 30,000 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, कोविंद को बिजली या पानी के लिए भुगतान नहीं करना होगा। कोविंद, जो पहले बुलेटप्रूफ मर्सिडीज में सवार थे, को भी एक कार और एक ड्राइवर दिया जाएगा।

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया, ‘‘ परंपरा के तौर पर माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के साथ पूर्व राष्ट्रपति आदरणीय रामनाथ कोविंद जी का नई दिल्ली में 12-जनपथ पर उनके नए आवास में स्वागत किया।’’ उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और वी. के. सिंह भी 12-जनपथ पर कोविंद का स्वागत करते नजर आ रहे हैं।

टॅग्स :रामनाथ कोविंदद्रौपदी मुर्मूरामविलास पासवानसोनिया गाँधीBJPकांग्रेसदिल्लीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?