लाइव न्यूज़ :

वेंटिलेटर सपोर्ट पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, खून के थक्के को हटाने के लिए हुई है ब्रेन सर्जरी, कोविड-19 की भी हुई है पुष्टि

By सुमित राय | Updated: August 10, 2020 22:42 IST

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का सोमवार को दिल्ली के आर्मी अस्पताल में ब्रेन की सर्जरी की सर्जरी की गई। सर्जरी खून के एक थक्के को हटाने के लिए की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।प्रणब मुखर्जी के ब्रेन की सर्जरी खून के एक थक्के को हटाने के लिए सोमवार को की गई।अस्पताल में प्रणब मुखर्जी कोरोना वायरस की जांच भी की गई थी, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए थे।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दिल्ली के आर्मी अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि प्रणब मुखर्जी के ब्रेन की सर्जरी खून के एक थक्के को हटाने के लिए सोमवार को की गई। इससे पहले जब प्रणब मुखर्जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तो उनकी कोरोना वायरस की जांच भी की गई थी, जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए थे।

कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी खुद प्रणब मुखर्जी ने ट्वीट कर दी थी। उन्होंने लिखा, "अन्य कारणों से अस्पताल गया था, जहां पर आज कोविड-19 जांच में संक्रमित होने की पुष्टि हुई। मैं अनुरोध करता हूं कि जो लोग भी गत एक हफ्ते में मेरे संपर्क में आए हैं, वे खुद पृथक-वास में चले जाएं और अपनी कोविड-19 जांच कराएं।’’

साल 2012 से 2017 के बीच रहे देश के राष्ट्रपति

बता दें कि 84 वर्षीय प्रणब मुखर्जी कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे हैं और साल 2012 से 2017 के बीच देश के 13वें राष्ट्रपति रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस सरकार में देश के वित्त और रक्षा मंत्री जैसे अहम पदों पर भी रह चुके हैं। हालांकि अब वह सक्रिय राजनीति से संन्यास ले चुके हैं। साल 2019 में केंद्र सरकार ने प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न से सम्मानित किया था।

साल 2004 से ही इलाज के लिए आर्मी अस्पताल पसंदीदा

अधिकारियों ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सफलतापूर्वक ब्रेन सर्जरी हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, अस्पताल में वह कड़ी निगरानी में हैं। जब से वह साल 2004 में रक्षा मंत्री बने थे तब से ही आर्मी आर एंड आर हॉस्पीटल इलाज के लिए उनकी सबसे पसंदीदा जगह बन गई थी। प्रणब मुखर्जी के अस्पताल में भर्ती होने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल का दौरा किया और पूर्व राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी ली। 

टॅग्स :प्रणब मुख़र्जीकोरोना वायरसदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए