लाइव न्यूज़ :

पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा बोले- मोदी को राफेल पर बोलना चाहिए

By भाषा | Updated: January 5, 2019 20:30 IST

पूर्व प्रधानमंत्री ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के शुक्रवार को लोकसभा में दी गई भाषणा की सराहना की लेकिन कहा कि यह पर्याप्त नहीं है।

Open in App

जनता दल (सेलकुलर) के अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद में राफेल मामले पर बोलना चाहिए क्योंकि आरोप सीधे उनके खिलाफ लगाए जा रहे हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के शुक्रवार को लोकसभा में दी गई भाषणा की सराहना की लेकिन कहा कि यह पर्याप्त नहीं है।

देवगौड़ा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री सदन में क्यों नहीं आते और बोलते हैं? रक्षा मंत्री ने अच्छी दलीलें दी, लेकिन वह अलग मामला है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘आरोप प्रधानमंत्री के खिलाफ हैं। जब कोई आरोप होता है, चाहे वह प्रधानमंत्री के खिलाफ हो या किसी अन्य नेता के, उन्हें सदन में आना चाहिए।’’ 

जद (एस) के प्रमुख ने कहा कि मोदी ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध कर लोगों को उनपर शक करने का कारण दिया है।

देवगौड़ा ने कहा, ‘‘ सवाल यह नहीं है कि वह (मोदी) सही हैं या कोई और सही है। लेकिन समस्या सिर्फ यह है कि प्रधानमंत्री सवालों का जवाब देने के लिए क्यों नहीं आ रहे हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री साक्षात्कार दे रहे हैं और वह 200 रैलियां संबोधित करने वाले हैं, लेकिन अधिक महत्वपूर्ण यह है कि उन्हें संसद में भी बोलना चाहिए था।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री को मेरी सलाह है कि जब ऐसे आरोप लगते हैं तो उन्हें सदन में आना चाहिए और उसका सामना करना चाहिए।’’ 

गौरतलब है कि कांग्रेस करोड़ों डॉलर के राफेल जंगी विमान सौदे को लेकर मोदी को निशाने पर ले रही है।

लोकपाल की नियुक्ति में देरी पर सवाल करते हुए देवगौड़ा ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 10 महीने के अपने कार्याकाल के दौरान लोकपाल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।

 

टॅग्स :एचडी देवगौड़ाराफेल सौदानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील