लाइव न्यूज़ :

NCB के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े के बार का लाइसेंस रद्द, सील कर सामान जब्द करने की तैयारी, नवाब मलिक ने किया था खुलासा

By अनिल शर्मा | Updated: February 2, 2022 14:15 IST

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने पिछले साल नवंबर में दावा किया था कि वानखेड़े का नवी मुंबई के वाशी में एक परमिट रूम और बार है, जिसके लिए लाइसेंस 1997 में प्राप्त किया गया था जब वह नाबालिग थे और इसलिए यह अवैध है।

Open in App
ठळक मुद्देठाणे पुलिस ने कहा लाइसेंस गलत तथ्य पेश कर और धोखाधड़ी से प्राप्त किया गया थाएनसीपी नेता नवाब मलिक ने दावा किया था कि समीर ने नाबालिग रहते लाइसेंस लिया थाअबकारी विभाग अब ‘बार’ को सील कर सामान जब्त करेनी की तैयारी कर रहा है

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे के जिलाधिकारी ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई क्षेत्रीय इकाई के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े के नवी मुंबई स्थित एक होटल एवं बार को दिया गया लाइसेंस रद्द कर दिया है। ठाणे के जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने मंगलवार को एक आदेश में कहा कि लाइसेंस गलत तथ्य पेश कर और धोखाधड़ी से प्राप्त किया गया था। आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने  बताया कि उनका विभाग अब ‘बार’ को सील कर सामान जब्त करेगा।

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने पिछले साल नवंबर में दावा किया था कि वानखेड़े का नवी मुंबई के वाशी में एक परमिट रूम और बार है, जिसके लिए लाइसेंस 1997 में प्राप्त किया गया था जब वह नाबालिग थे और इसलिए यह अवैध है। मलिक ने यह भी कहा था कि सरकारी नौकरी में होने के बावजूद वानखेड़े के पास परमिट रूम चलाने का लाइसेंस है, जो सेवा नियमों के खिलाफ है। वानखेड़े ने हालांकि तब मंत्री के दावों को खारिज कर दिया था। राज्य के आबकारी विभाग ने बाद में वानखेड़े को उसके द्वारा प्राप्त ‘बार’ के लाइसेंस के संबंध में नोटिस जारी किया था।

अधिकारी ने बताया कि नोटिस पर उनके जवाब और मामले की जांच के बाद, जिलाधिकारी इस नतीजे पर पहुंचे कि वानखेड़े ने 27 अक्टूबर 1997 को लाइसेंस प्राप्त किया था, जब उनकी आयु 21 साल की मान्य उम्र के बजाय 18 साल से कम थी। आदेशानुसार, लाइसेंस रद्द करने के लिए निषेध अधिनियम की धारा 54 लागू की गई है। वानखेड़े के पिछले साल अक्टूबर में एक जहाज पर छापेमारी कर वहां से मादक पदार्थ की जब्ती का दावा करने के बाद से मलिक ने उनके खिलाफ कई आरोप लगाए हैं। इस छापेमारी के संबंध में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित कई लोगों को आरोपी बनाया गया था। 

 

टॅग्स :Sameer Wankhedeमुंबई पुलिसMumbai police
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील