लाइव न्यूज़ :

डीएम हत्याकांड में सजा काट रहे पूर्व सांसद आनंद मोहन पैरोल पर आए बाहर, गरमायी सियासत

By एस पी सिन्हा | Updated: November 2, 2022 19:07 IST

आनंद मोहन के समर्थक लंबे समय से उनकी रिहाई के लिए मांग कर रहे हैं। आनंद मोहन अपनी पुत्री सुरभि आनंद के विवाह और 97 वर्षीय मां गीता देवी के बिगड़े स्वास्थ्य के कारण 15 दिनों के पैरोल पर बाहर आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद मोहन अपनी पुत्री सुरभि आनंद के विवाह, 97 वर्षीय मां गीता देवी के बिगड़े स्वास्थ्य के कारण पैरोल पर बाहर आया हैवह गोपालगंज के डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड में सजायाफ्ता हैआनंद मोहन ने डीएम कृष्णैया की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी

पटना:बिहार विधानसभा मोकामा और गोपालगंज में उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान होना है। लेकिन मतदान से ठीक एक दिन पहले पूर्व सांसद आनंद मोहन जेल से बाहर आ गये हैं। ऐसे में राजनीतिक पर इसका असर होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। 

आनंद मोहन गोपालगंज के डीएम जी कृष्‍णैया की हत्‍या के मामले में आजीवन कारावास सजा काट रहे हैं। उनकी पत्‍नी पूर्व सांसद लवली आनंद फिलहाल राजद के साथ जुड़ी हुई हैं और पुत्र चेतन आनंद राजद विधायक हैं। 

बता दें कि आनंद मोहन के समर्थक लंबे समय से उनकी रिहाई के लिए मांग कर रहे हैं। आनंद मोहन अपनी पुत्री सुरभि आनंद के विवाह और 97 वर्षीय मां गीता देवी के बिगड़े स्वास्थ्य के कारण 15 दिनों के पैरोल पर बाहर आए हैं। 15 दिन बाद उन्हें फिर से जेल जाना पड़ेगा। 

शिवहर के पूर्व सांसद और बिहार पीपुल्स पार्टी पार्टी के संस्थापक आनंद मोहन गोपालगंज के डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड में सजायाफ्ता है। मुजफ्फरपुर के खबरा में पूर्व विधायक छोटन शुक्ला की हत्या के बाद हुए बबाल में डीएम कृष्णैया की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। 7 नवंबर को आनंद मोहन के घर में शादी समारोह है। आनंद मोहन की बेटी हाईकोर्ट में एडवोकेट है। 

बता दें कि आनंद मोहन राजपूत बिरादरी से आते हैं। एक बड़ा तबका उनका समर्थक भी है, जो लगातार पिछले कई महीनों से उनकी रिहाई की मांग करता आया है। गोपालगंज और मोकामा की सीट पर मतदान होना है। दोनों सीटें ऐसी हैं, जिनमें सवर्ण वोटरों की भी बड़ी भूमिका रहती है। राजपूत वोटर भी यहां चुनाव में बड़ा फैक्टर बनते हैं। 

उल्लेखनीय है कि पहले भी आनंद मोहन जेल से बाहर आए थे तो मामला काफी विवादित हुआ था। कोर्ट में पेशी के लिए निकले आनंद मोहन अपने घर पहुंच गए थे। परिवार और समर्थकों से मुलाकात की थी। आनंद मोहन ने खगड़िया के सर्किट हाउस में विश्राम भी किया था। मामला उजागर होने के बाद कई पुलिसकर्मियों को निलंबित भी कर दिया गया था।

टॅग्स :बिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए