लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल प्रदेशः पूर्व विधायक के पुत्र ने गर्लफ्रेंड के चक्कर में गर्भवती पत्नी को मारा, कार का एक्सीडेंट करवाया, 10 लाख रुपये में सौदा किया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 26, 2020 21:55 IST

हत्याकांड का मास्टर माइंड मृतका का ही पति था, जिसने अपनी गर्भवती पत्नी को जान से मारने के लिए 10 लाख रुपये में सौदा किया था। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए इनोवा कार का एक्सीडेंट कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या बढ़कर सात हो गई है।रोनी पूर्व विधायक का बेटा है। पत्नी की हत्या की योजना को कबूल कर लिया है।

इटानगरः अरुणाचल प्रदेश में एक नया मामला सामने आया है। पुलिस ने मर्डर का खुलासा किया है। अरुणाचल प्रदेश में पूर्व विधायक की पुत्रवधु तेची मीणा लीशी की हत्या मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने पहले ही सात माह की गर्भवती महिला मीना लिशी की हत्या के मामले में पुलिस पति के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस हत्याकांड का मास्टर माइंड मृतका का ही पति था, जिसने अपनी गर्भवती पत्नी को जान से मारने के लिए 10 लाख रुपये में सौदा किया था। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए इनोवा कार का एक्सीडेंट कराया गया था।

विजय और चुमी की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या बढ़कर सात हो गई है। 5 नवंबर को मीना लिशी और उनके सात महीने के अजन्मे बच्चे की कथित तौर पर एक हत्यारे द्वारा हत्या कर दी गई थी। इस हत्यारे को रोनी ने हायर किया था।

रोनी पूर्व विधायक का बेटा है। रोनी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या की योजना को कबूल कर लिया है। बताया जा रहा है कि चुमी ताया आरोपी पति रोनी लिशी की प्रेमिका है। सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा आक्रोश जाहिर किया गया, कैंडिल मार्च निकाले गये साथ ही शांति पूर्ण जुलूस निकालकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

टॅग्स :अरुणाचल प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे