लाइव न्यूज़ :

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना ने अदालत में आत्मसमर्पण किया

By भाषा | Updated: September 30, 2021 19:57 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 30 सितंबर भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना ने यहां 2014 के आम चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में बृहस्पतिवार को एक विशेष अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने भड़ाना को जमानत प्रदान की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सांसदों और विधायकों के खिलाफ मामले की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश गोपाल उपाध्याय ने 20-20 हजार रुपये के दो मुचलके पेश करने के बाद भड़ाना की जमानत याचिका मंजूर की।

हरियाणा कैबिनेट में मंत्री रहे भड़ाना को सुनवाई के लिए 13 सितंबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया गया था।

मुजफ्फरनगर जिले की खतौली सीट से विधायक रहे भड़ाना के लंबे समय से इस मामले में अदालत में पेश नहीं होने के कारण उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।

पूर्व विधायक पर वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान बनत कस्बे में बिना अनुमति के एक जनसभा आयोजित करने का आरोप है।

पुलिस ने इस संबंध में भड़ाना के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा लागू आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया था। मूल रूप से हरियाणा के फरीदाबाद के रहने वाले भड़ाना फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना के भाई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण